1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, BJP-TMC में है मिलीभगत, बोले- ‘मैं बेल पर, 36 केस और 55 घंटे पूछताछ, ममता पर मेहरबानी क्यूं?

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, BJP-TMC में है मिलीभगत, बोले- ‘मैं बेल पर, 36 केस और 55 घंटे पूछताछ, ममता पर मेहरबानी क्यूं?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हुगली जिले के सेरामपुर में एक बड़ी रैली करने पहुंचे हैं। इस रैली में उन्होंने एक साथ तीन मोर्चों पर हमला बोला है। BJP और RSS पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  पर और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की TMC पर भी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हुगली जिले के सेरामपुर में एक बड़ी रैली करने पहुंचे हैं। इस रैली में उन्होंने एक साथ तीन मोर्चों पर हमला बोला है। BJP और RSS पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  पर और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की TMC पर भी। उन्होंने एक बड़ा सवाल उठाया कि मोदी सरकार ने उनके खिलाफ 36 केस किए, ED ने 55 घंटे पूछताछ की, लेकिन ममता बनर्जी पर एक भी केस क्यों नहीं? राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने टीएमसी और भाजपा के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- पंजाब AAP विधायक राघव चड्डा के संपर्क में, संजय सिंह, बोले - ये झूठा प्रोपगैंडा, उनकी खुद की सदस्यता खत्म होने वाली है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections)  के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए धुआंधार प्रचार जारी है। कांग्रेस, टीएमसी और भाजपा लगातार एक-दूसरे के ऊपर हमला कर रही हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने ममता दीदी और भाजपा पर मिली भगत का आरोप लगाया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ कई केस किए हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ नहीं, उन्होंने दावा किया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वह “सीधे” BJP से नहीं लड़ती हैं। यह कहते हुए कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने उनसे लगातार पांच दिनों में 55 घंटे पूछताछ की।कांग्रेस नेता ने पूछा कि ममता बनर्जी से कितने घंटे पूछताछ हुई?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने यह बताते हुए कहा कि वह अभी बेल पर बाहर हैं। राहुल गांधी ने कहा, कि मेरा घर छीन लिया गया, मेरी लोकसभा मेंबरशिप छीन ली गई। मेरे खिलाफ 36 केस हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि भाजपा सरकार ने ममता बनर्जी के खिलाफ कितने केस दर्ज किए हैं? राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही विचारधारा के आधार पर BJP का मुकाबला करती है।

पढ़ें :- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के राहुल गांधी, कहा- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC का गुंडा राज चल रहा

उन्होंने टीएमसी सुप्रीमो पर पश्चिम बंगाल में इंडस्ट्री को खत्म करने और बेरोजगारी पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में नौकरी पाने के लिए टीएमसी में किसी का रिश्तेदार होना चाहिए, नहीं तो उसे नौकरी नहीं मिलेगी।

टीएमसी प्रवक्ता और मंत्री डॉ शशि पांजा ने कहा कि, टीएमसी नेताओं को चुनाव के दौरान भी ED और CBI के समन भेजे जा रहे हैं, जबकि वह अपने कुत्ते के साथ खेलने और बिस्कुट खिलाने में बिजी हैं। बंगाल और बाद में भारत के लोगों को तय करने दें कि असल में बीजेपी को हराने में कौन काबिल है?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि टीएमसी सरकार के दौरान ही हजारों करोड़ रुपये के सारदा और रोज वैली पोंजी स्कैम हुए थे। उन्होंने कहा कि पूरा बंगाल जानता है कि तृणमूल के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इन्होंने शारदा चिटफंड घोटाला किया। 17 लाख से ज्यादा निवेशकों के पैसे डुबो दिए। इनका 1900 करोड़ रुपए देनदारी का बकाया है। रोज वैली चिटफंड में लाखों लोगों का पैसा फंसा हुआ है। पूरे राज्य में गुंडा टैक्स लिया जाता है। इसके बाद भी भाजपा और आरएसएस ने कभी ममता बनर्जी के खिलाफ जांच नहीं बैठाई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...