1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. FBI प्रमुख काश पटेल की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द कर सकते हैं छुट्टी, लग रहे हैं ये गंभीर आरोप

FBI प्रमुख काश पटेल की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द कर सकते हैं छुट्टी, लग रहे हैं ये गंभीर आरोप

ईरान युद्ध के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) अपने प्रशासन में लगातार शीर्ष अधिकारियों को पद से हटा रहे हैं। इसी बीच, एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है। बता दें कि अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन (US Secretary of the Navy John Fallon), अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज (US Army Chief General Randy George)  और अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी (Attorney General Pam Bondi) के बाद एफबीआई प्रमुख काश पटेल (FBI Chief Kash Patel) को हटा सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरान युद्ध के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) अपने प्रशासन में लगातार शीर्ष अधिकारियों को पद से हटा रहे हैं। इसी बीच, एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है। बता दें कि अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन (US Secretary of the Navy John Fallon), अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज (US Army Chief General Randy George)  और अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी (Attorney General Pam Bondi) के बाद एफबीआई प्रमुख काश पटेल (FBI Chief Kash Patel) को हटा सकते हैं। काश पटेल (Kash Patel)  अपने व्यवहार को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। उन पर अत्यधिक शराब सेवन और अनियमित आचरण के आरोप लग रहे हैं।

पढ़ें :- अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने पाकिस्तान की 'इस्तेमाल करके फेंक देने वाली वेश्या' से की तुलना, बोले- इस पर नहीं किया जा सकता भरोसा

पॉलिटिको की रिपोर्ट में व्हाइट हाउस (White House) के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि लगातार नकारात्मक खबरों और बढ़ते विवादों के काश पटेल (Kash Patel) को लेकर माहौल खराब है और ट्रंप उनसे परेशान हैं। हालांकि, इस मामले पर व्हाइट हाउस (White House)  की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इन आरोपों और रिपोर्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...