1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video-व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मजाक में कही ऐसी बात कि हो गई सच, कहा था आज रात चलेंगी गोलियां

Video-व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मजाक में कही ऐसी बात कि हो गई सच, कहा था आज रात चलेंगी गोलियां

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर (White House Correspondents' Dinner) के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना से लोगों में दहशत फैल गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वॉशिंगटन के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर (White House Correspondents’ Dinner) के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना से लोगों में दहशत फैल गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

पढ़ें :- 'Ceasefire' in Lebanon : लेबनान में 'युद्धविराम' को लेकर हुआ अहम समझौता , 'इजरायल नहीं करेगा हिजबुल्लाह पर हमला'

इस पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि इतने हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान इस तरह की चूक को बड़ी विफलता माना जा रहा है। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

लेविट का बयान क्यों हो रहा वायरल?

हालांकि इस मामले में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (White House Press Secretary Karoline Leavitt) का एक बयान खूब चर्चा में आ गया है। जहां उन्होंने एक पत्रकार से बातचीत में मजाक-मजाक में कहा था कि आज रात गोलियां चलने वाली है, लेविन ने इस बात पर जोर दिया था कि राष्ट्रपति का भाषण क्लासिक डोनाल्ड जे. ट्रंप (Donald J. Trump) जैसा होगा। इस बयान को अब लोग घटना से जोड़कर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

वहीं कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर भी तैयारी चल रही थी और दर्शकों को टीवी पर कवरेज देखने के लिए कहा गया था, लेकिन गोलीबारी की घटना ने पूरे माहौल को बदल दिया और कार्यक्रम की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया। यह घटना अब जांच के घेरे में है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद हमलावर अंदर तक कैसे पहुंचा या हमला करने की कोशिश कैसे हुई?

पढ़ें :- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कुबूलनामा, कहा- पाकिस्तानी बच्चे पढ़ रहे है गलत इतिहास, 'मेरे पूर्वज हिंदू थे'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...