1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Washington Firing Shooter की कुंडली पढ़ सन्न हुई सुरक्षा एजेंसियां, कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री, इंजीनियर, वीडियो गेम डेवलपर…

Washington Firing Shooter की कुंडली पढ़ सन्न हुई सुरक्षा एजेंसियां, कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री, इंजीनियर, वीडियो गेम डेवलपर…

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents' Dinner) के दौरान गोलीबारी करने वाले शूटर की पहचान सामने आ गई है।  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) और अमेरिका के दिग्गज अधिकारियों पर हमला करने वाले संदिग्ध का नाम कोल थॉमस एलन (Col Thomas Allen) है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents’ Dinner) के दौरान गोलीबारी करने वाले शूटर की पहचान सामने आ गई है।  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) और अमेरिका के दिग्गज अधिकारियों पर हमला करने वाले संदिग्ध का नाम कोल थॉमस एलन (Col Thomas Allen) है। 31 साल का एलन दक्षिणी कैलिफोर्निया का रहने वाला है और हैरानी की बात यह है कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड नहीं बल्कि एक बेहद शानदार एजुकेशनल बैकग्राउंड सामने आया है। सुरक्षाकर्मियों द्वारा दबोचे जाने के बाद एलन ने स्वीकार किया है कि उसका इरादा ट्रंप के करीबियों और अधिकारियों को निशाना बनाना था। अब उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- Video-व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मजाक में कही ऐसी बात कि हो गई सच, कहा था आज रात चलेंगी गोलियां

जब सुरक्षा एजेंसियों ने कोल थॉमस एलन (Col Thomas Allen)  की प्रोफाइल खंगाली, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। एलन कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि एक उच्च शिक्षित पेशेवर है। वह पेशे से एक टीचर और वीडियो गेम डेवलपर है। उसके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह ‘C2 एजुकेशन’ नाम की एक प्रतिष्ठित ट्यूशन कंपनी में पार्ट-टाइम टीचर के तौर पर काम कर रहा था। इतना ही नहीं, वह अपने काम में इतना माहिर था कि दिसंबर 2024 में ही उसे ‘टीचर ऑफ द मंथ’ (Teacher of the Month) के सम्मान से नवाजा गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके छात्र और सहकर्मी सदमे में हैं कि एक शांत दिखने वाला टीचर इतना बड़ा हमलावर कैसे बन गया|

एलन का शैक्षणिक सफर भी काफी प्रभावशाली रहा है। उसने 2017 में दुनिया के बेहतरीन संस्थानों में शुमार ‘कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ (Caltech) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था। अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए उसने पिछले साल ही ‘कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी-डोमिंगुएज हिल्स’ से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की थी। ट्रंप ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसे मानसिक रूप से बीमार बताया था, लेकिन उसके रिकॉर्ड्स एक बेहद तेज दिमाग वाले इंसान की ओर इशारा कर रहे हैं।

कमला हैरिस के अभियान को दिया था चंदा

जांच में एलन के राजनीतिक झुकाव को लेकर भी एक बड़ा खुलासा हुआ है। फेडरल इलेक्शन कमीशन (FEC) के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, कोल थॉमस एलन (Col Thomas Allen)  ने अक्टूबर 2024 में वर्तमान राष्ट्रपति अभियान के दौरान कमला हैरिस (Kamala Harris) के पक्ष में 25 डॉलर का छोटा सा दान दिया था। हालांकि यह राशि बड़ी नहीं है, लेकिन इससे साफ पता चलता है कि वह राजनीतिक रूप से सक्रिय था और उसकी विचारधारा ट्रंप के विरोध में थी। फिलहाल एजेंसियां इस बात की गहराई से जांच कर रही हैं कि क्या वह किसी बड़े समूह का हिस्सा है या उसने इस पूरी साजिश को अकेले ही अंजाम दिया।

पढ़ें :- Washington Hilton Firing Video : जब गोलियों से गूंजा डिनर हॉल, राष्ट्रपति के सुरक्षा दावों की उड़ी धज्जियां, सीक्रेट सर्विस ने बचाई डोनाल्ड ट्रंप की जान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...