1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Washington Hilton Firing Video : जब गोलियों से गूंजा डिनर हॉल, राष्ट्रपति के सुरक्षा दावों की उड़ी धज्जियां, सीक्रेट सर्विस ने बचाई डोनाल्ड ट्रंप की जान

Washington Hilton Firing Video : जब गोलियों से गूंजा डिनर हॉल, राष्ट्रपति के सुरक्षा दावों की उड़ी धज्जियां, सीक्रेट सर्विस ने बचाई डोनाल्ड ट्रंप की जान

Washington Hilton firing Video: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। वॉशिंगटन के मशहूर हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में आयोजित 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' (White House Correspondents) Dinnerके दौरान अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) की सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Washington Hilton firing Video: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। वॉशिंगटन के मशहूर हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (White House Correspondents Dinner)  के दौरान अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) की सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में जब ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस (Vice President J.D. Vance) के साथ मौजूद थे, तभी गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा। जान बचाने के लिए राष्ट्रपति को मेज के नीचे छिपना पड़ा, जबकि मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) के चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता था। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें अफरा-तफरी और चीख-पुकार का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- Video-एंकर ने हमलावर का बयान टीवी पर क्या पढ़ा? पत्रकार पर ट्रम्प भड़के, कहा- मैं रेपिस्ट नहीं, मुझे मिल चुकी है क्लीन चिट

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी के लिए मांगे वोट, बोले-यह चुनाव देश बचाने का है चुनाव

होटल में जिस वक्त यह हमला हुआ, वहां देश के दिग्गज पत्रकारों और राजनेताओं समेत 2600 से ज्यादा लोग मौजूद थे। डिनर शुरू होने ही वाला था कि अचानक हॉल के ठीक ऊपर वाले कमरे से गोलियों की आवाजें आने लगीं। चश्मदीदों के मुताबिक, 4 से 6 तेज धमाकों की आवाज सुनते ही पूरा होटल युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। रॉयटर्स के फोटोग्राफर ने पुष्टि की है कि धमाके इतने तेज थे कि लोगों को लगा जैसे कोई आतंकी हमला हो गया हो। होटल के कर्मचारी और वेटर्स बदहवास होकर बाहर की ओर भागने लगे, जबकि मेहमान अपनी जान बचाने के लिए सोफे और टेबल के पीछे छिपने को मजबूर हो गए।

जैसे ही पहली गोली चली, सीक्रेट सर्विस के जवान बिजली की फुर्ती के साथ हरकत में आ गए। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने बिना वक्त गंवाए राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया और उन्हें मंच से नीचे खींचकर एक मजबूत मेज के नीचे छुपा दिया। उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस, आरएफके जूनियर और मार्को रुबियो जैसे शीर्ष नेताओं को भी सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जमीन पर लेटने का आदेश दिया। पूरे हॉल में SOS लाइटें जलने लगीं और मेहमानों को अलर्ट किया गया। ट्रंप को सुरक्षित घेरे में लेकर होटल से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि राष्ट्रपति और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इस चूक ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

पढ़ें :- Washington Firing Shooter की कुंडली पढ़ सन्न हुई सुरक्षा एजेंसियां, कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री, इंजीनियर, वीडियो गेम डेवलपर...

मेलानिया का रिएक्शन वायरल, खौफ में डूबा नजर आया ट्रंप परिवार

इस पूरी घटना के दौरान मेलानिया ट्रंप (Melania Trump)  का रिएक्शन सबसे ज्यादा चर्चा में है। वीडियो में दिख रहा है कि फायरिंग शुरू होने से कुछ पल पहले ही मेलानिया भीड़ में कुछ संदिग्ध देखकर परेशान नजर आ रही थीं। जैसे ही गोलियां चलीं, वे बुरी तरह घबरा गईं और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित कवर दिया। ट्रंप के एक सहायक ने बाद में पुष्टि की कि परिवार सुरक्षित है, लेकिन इस हमले ने मेलानिया और जेडी वेंस की पत्नी को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस घटना के बावजूद ट्रंप ने बुलंद हौसला दिखाते हुए ऐलान किया है कि यह डिनर दोबारा आयोजित किया जाएगा, ताकि संदेश दिया जा सके कि वे डरने वाले नहीं हैं।

हमलावर दबोचा गया: कैसे टूटा सुरक्षा का अभेद्य घेरा?

पढ़ें :- Video-व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मजाक में कही ऐसी बात कि हो गई सच, कहा था आज रात चलेंगी गोलियां

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को होटल के भीतर से ही दबोच लिया है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा और मेटल डिटेक्टर्स के बावजूद हमलावर हथियार लेकर होटल के कमरे तक कैसे पहुंच गया? एफबीआई और वॉशिंगटन पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर का असली मकसद क्या था और क्या यह राष्ट्रपति की हत्या की कोई गहरी साजिश थी। फिलहाल पूरे हिल्टन होटल (Hilton Hotel)  को खाली करा लिया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है। वॉशिंगटन की सड़कों पर सेना और पुलिस का कड़ा पहरा है, क्योंकि यह हमला अमेरिकी लोकतंत्र के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले आयोजनों में से एक पर हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...