1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी के लिए मांगे वोट, बोले-यह चुनाव देश बचाने का है चुनाव

अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी के लिए मांगे वोट, बोले-यह चुनाव देश बचाने का है चुनाव

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Elections) के दौरान आरोप लगाया कि बीजेपी और निर्वाचन आयोग की साजिश के तहत वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए। उन्होंने इसे नागरिकता अधिकारों पर हमला बताते हुए कहा कि यह एक बड़ी योजना का हिस्सा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Elections) के दौरान आरोप लगाया कि बीजेपी और निर्वाचन आयोग की साजिश के तहत वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए। उन्होंने इसे नागरिकता अधिकारों पर हमला बताते हुए कहा कि यह एक बड़ी योजना का हिस्सा है। कोलकाता में रैली के दौरान केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 3.5 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को जनता का अपमान बताया। उन्होंने मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों से तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की और कहा कि केवल ममता बनर्जी ही उनके अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं। केजरीवाल ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए इसे देश के लिए बड़ी परीक्षा बताया। पश्चिम बंगाल का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, यह देश और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।

पढ़ें :- भारत पर अमेरिका का नया दबाव! रूस से तेल खरीदने वालों पर 100% टैरिफ वाला बिल पास

मोदी जी आपको कुछ देने वाले नहीं है बल्कि आपकी जेब से पैसे निकलवा लेंगे

पढ़ें :- '2023 का क़ानून लागू कीजिए, बिना किसी शर्त के...' महिला आरक्षण पर राहुल गांधी का किरेन रिजिजू को जवाब

यह चुनाव भाजपा, कांग्रेस या TMC का चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश बचाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ़ झूठ बोलते हैं। मोदी जी आपको कुछ देने वाले नहीं है बल्कि आपकी जेब से पैसे निकलवा लेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (Donald Trump) आए दिन भारत को लेकर कुछ न कुछ कहते रहते हैं, लेकिन मोदी जी उन्हें कोई जवाब नहीं देते। पीएम मोदी विश्व में भारत की नाक कटवा रहे हैं। अब यह बात देश को समझ में आ गई है, तो मोदी जी डर गए हैं कि अब चुनाव कैसे जीतेंगे? इसी डर में उन्होंने SIR के नाम पर लाखों लोगों के नाम कटवाने शुरू कर दिए। विडंबना देखिए कि जिसके माता-पिता इस देश के वोटर हैं, उनके बच्चों का नाम मतदाता सूची से गायब है।

अगर BJP बंगाल में चुनाव हार जाती है, तो बंगाल की जनता पूछना चाहती है कि क्या मोदी जी इस्तीफा देंगे?

पढ़ें :- पीएम मोदी ने एनडीए के नए 45 सांसदो के साथ बैठक की, टीएमसी और उद्धव गुट के बागी सांसद भी रहें मौजूद

ED, CBI, Election Commission, BJP के सभी मुख्यमंत्री, बड़े-बड़े मंत्री और यहां तक कि सेना लगाने के बाद भी अगर BJP बंगाल में चुनाव हार जाती है, तो बंगाल की जनता पूछना चाहती है कि क्या मोदी जी इस्तीफा देंगे? मोदी जी और अमित शाह देश के लिए बहुत अच्छे काम कर सकते थे, लेकिन इन्होंने केवल देश में नफ़रत फैलाने का काम किया। 1 साल में ही भाजपा ने दिल्ली में Aam Aadmi Party द्वारा किए गए सारे अच्छे काम बंद कर दिए। अगर BJP बंगाल में भी आ गई, तो ये लोग यहाँ भी ममता दीदी द्वारा किए गए सारे अच्छे काम बंद कर देंगे।

बंगाल का मतदाता एक बार फिर ममता दीदी की सरकार बनाने का मन बना चुका है

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता दमनकारी राजनीति के खिलाफ है और भाजपा के अहंकार को चुनौती देने के लिए तैयार है। बंगाल का मतदाता एक बार फिर ममता दीदी की सरकार बनाने का मन बना चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...