1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवां : हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापार मंडल का आंदोलन सफल,सरकार ने लिया फैसला वापस

नौतनवां : हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापार मंडल का आंदोलन सफल,सरकार ने लिया फैसला वापस

नौतनवां : हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापार मंडल का आंदोलन सफल,सरकार ने लिया फैसला वापस

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवां में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल हो गया। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई आवाज के बाद प्रदेश सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को पूरे उत्तर प्रदेश में वापस लेने का निर्णय लिया है।

पढ़ें :- Kanpur Dehat News : जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, लिये गये ये निर्णय

नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में व्यापारियों को इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन ने एकजुट होकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन व्यापारियों ने बढ़ा हुआ हाउस टैक्स जमा कर दिया है, वे उसे वापस लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में संरक्षक ईश्वर चंद्र अग्रवाल, संरक्षक विजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संत जायसवाल, अरविंद कुमार वैश्य सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

सभी व्यापारियों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। व्यापार मंडल ने कहा कि भविष्य में भी व्यापारियों के हितों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर इसी तरह मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

पढ़ें :- पिछली सरकारों के पापों का गड्ढा भरने और भ्रष्टाचार के कूड़े को साफ करने में लगा समय : सीएम योगी

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...