Rahul Gandhi's visit to Delhi AIIMS: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बीती रात अचानक दिल्ली के एम्स पहुंच गए। जहां राहुल ने सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने मरीजों के परिजनों को मदद का वादा भी किया।
Rahul Gandhi’s visit to Delhi AIIMS: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बीती रात अचानक दिल्ली के एम्स पहुंच गए। जहां राहुल ने सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने मरीजों के परिजनों को मदद का वादा भी किया।
राहुल गांधी के एम्स दौरा का वीडियो और फोटो कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। कांग्रेस ने लिखा, “नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली AIIMS के बाहर मरीजों और उनके परिवार से मुलाकात की। दूर-दराज से इलाज के लिए आए लोग यहां सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। मोदी सरकार और दिल्ली की सरकार ने इन्हें अपने हाल पर छोड़ रखा है। अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रखा है।”
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने दिल्ली AIIMS के बाहर मरीजों और उनके परिवार से मुलाकात की।
दूर-दराज से इलाज के लिए आए लोग यहां सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं।
मोदी सरकार और दिल्ली की सरकार ने इन्हें अपने हाल पर छोड़ रखा है। अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रखा है। pic.twitter.com/YsGPq0t57y
पढ़ें :- डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की पिकअप, 6 की मौत, बागपत में एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
— Congress (@INCIndia) January 16, 2025
एक अन्य पोस्ट में पार्टी ने लिखा, “इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली AIIMS की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बात की और उनकी परेशानियां सुनीं।”
इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली AIIMS की सच्चाई है।
हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं।
पढ़ें :- Horrific Murder : असम में पत्नी का सिर और उंगलियां काट फ्रिज में रखा, फिर शव के पास बैठ पति ने खाया खाना
आज नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने इलाज का इंतजार करते उन… pic.twitter.com/PyWvS3EXGK
— Congress (@INCIndia) January 16, 2025
राहुल गांधी ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
एम्स दौरे के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, “बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता – आज AIIMS के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं। इलाज की राह में वो सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं – ठंडी ज़मीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं।” उन्होंने कहा, “केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।”
राहुल आपके हैं pic.twitter.com/7HqHI6bheY
पढ़ें :- यूपी में ट्रांसफार्मर से टकराई कार, 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, 3 घायल
— Congress (@INCIndia) January 16, 2025