1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video : टीवी पर रिपोर्टर को आया पैनिक अटैक, कहा- थोड़ा रुकिए…

Video : टीवी पर रिपोर्टर को आया पैनिक अटैक, कहा- थोड़ा रुकिए…

हाल में आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (ABC) चैनल के एक रिपोर्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल स्टूडियो एंकर लीजा मिलर (Anchor Lisa Miller) को मौसम (Weather) का हाल बताते हुए Nate Byrne कुछ ऐसा बोले जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हाल में आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (ABC) चैनल के एक रिपोर्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल स्टूडियो एंकर लीजा मिलर (Anchor Lisa Miller) को मौसम (Weather) का हाल बताते हुए Nate Byrne कुछ ऐसा बोले जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

पढ़ें :- Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष

वे न्यूज पढ़ते- पढ़ते अचानक मुस्कुराए और कहा कि मुझे असल में थोड़ा सा रुकना पड़ेगा। आप में से कई लोग जानते होंगे कि मुझे कभी कभी पैनिक अटैक (Panic Attack) आता है और ये अभी हो रहा है। लीजा मैं वापस आपके पास आउंगा। इसके बाद लीजा बोलना शुरू करती हैं कि कैसे नेट को पहली बार साल 2022 में ऑन एयर पैनिक अटैक (On Air Panic Attack) आया था और वह इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। इसके बाद लीजा ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर काफी बातचीत की। इसके बाद नेट खुद भी स्टूडियो में आकर इस मुद्दे पर बात करते दिखते हैं।

पढ़ें :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, कई इलाकों में आगजनी

इस घटना का वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से हजारों बार देखा गया है और लोग इसपर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैंने एक बार एक शख्स को पैनिक अटैक (Panic Attack)  आते देखा है, यह भयंकर होता है लेकिन नेट ने तो इसे लाइव टीवी पर बहुत अच्छी तरह से हैंडल किया।

एक अन्य एक्स यूजर, क्रिस मैकलियोड (Chris McLeod) ने कहा कि पब्लिक के सामने पैनिक अटैक से निपटने के लिए इस व्यक्ति के प्रति वास्तव में सहानुभूति है। शाबाश नैट बर्न (Well Done Nate Burn)। बता दें कि कुछ समय पहले एक लाइव ब्राडकास्ट (Live Broadcast) के दौरान एक रिपोर्टर का बैग लूट लिया गया था लेकिन उन्होंने कैमरे के आगे संयमित व्यवहार किया। इसके अलावा लाइव टीवी पर लोगों को हार्ट अटैक आते भी देखा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...