Gorakhpur Police video viral : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में धरने पर बैठे छात्रों को धमकते और गाली देते हुए दरोगा जी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। SHO अविरल मिश्रा ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों के धरने और भूख हड़ताल के दौरान उन्हें फोर्स का प्रयोग करने की धमकी दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पुलिस को संयम और सौम्यता रखने की नसीहत दी है।

दरअसल, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र नेता सतीश प्रजापति और उज्ज्वल सिंह अन्य छात्र प्रशासनिक भवन परिसर में 5 सितंबर से भूख हड़ताल पर हैं। इसी दौरान विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय, पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को प्रशासनिक भवन परिसर से हटाने की कोशिश की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से धरने पर बैठे छात्र नाराज हो गए। छात्र नेताओं और उनके समर्थन में बैठे दूसरे छात्रों का गुस्सा बढ़ गया और देखते ही देखते वहां बहस और नोकझोंक की स्थिति बन गई।
जब प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय की छात्रों के साथ झड़प होने लगी तो वह दौड़कर भाग निकले और फिर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे दरोगा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए छात्रों को धमकाते हुए नजर आए। दारोगा ने कहा, ‘मार-पीट पर उतारू हो जा रहे हैं, उसको कॉलर पकड़कर खींच रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके की पूरी मां#$% पड़े हैं।’ उन्होंने छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा- ‘शांतिपूर्ण धरना है? बता दे रहा हूं इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा… जान नहीं रहे हो, ये गोरखपुर पुलिस है।’
अखिलेश यादव ने दरोगा जी धमकी पर दी प्रतिक्रिया
दरोगा जी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मुख्य-मुख से प्रेरित हैं, इसीलिए मौखिक रूप से इतने उद्वेलित हैं। संयम रखें और सौम्यता भी क्योंकि ये आंदोलनकारी छात्र हैं; कोई अपराधी नहीं।’
मुख्य-मुख से प्रेरित हैं, इसीलिए मौखिक रूप से इतने उद्वेलित हैं।
संयम रखें और सौम्यता भी क्योंकि ये आंदोलनकारी छात्र हैं; कोई अपराधी नहीं। pic.twitter.com/KOJjiz7wDz
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 9, 2026