1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video Viral : बीकानेर में पारा 47 डिग्री पार, बीएसएफ जवान ने तपती रेत पर सेंका पापड़

Video Viral : बीकानेर में पारा 47 डिग्री पार, बीएसएफ जवान ने तपती रेत पर सेंका पापड़

देश में कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में राजस्थान से एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

By santosh singh 
Updated Date

बीकानेर। देश में कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में राजस्थान से एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बीकानेर में किस तरह की गर्मी पड़ रही है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बीएसएफ के जवानों ने रेत पर पापड़ सेंके हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि हमारे जवान किस तरह विपरीत परिस्थितियों में हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे हैं। एक ओर लोग गर्मी से निजात पाने के लिए एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर देश की सीमाओं में तैनात हमारे जवान इस आग उगलने वाली गर्मी में दिन-रात चौकस है, ताकि हम सुरक्षित रह सके।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

वायरल फोटो बीकानेर के खाजूवाला से लगती पाक सीमा का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य का सबसे गर्म शहर बीकानेर है। भीषण गर्मी में भी देश की रक्षा के लिए जवान रेतीले रेगिस्तान में डटे हैं। इसी दौरान जवानों ने रेत पर पापड़ सेंके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...