1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video : छात्रा का स्कर्ट उठाकर वीडियो बनाया, युवक की शर्मनाक करतूत

Video : छात्रा का स्कर्ट उठाकर वीडियो बनाया, युवक की शर्मनाक करतूत

Shillong School Girl Assault : देश में लड़कियों, महिलाओं और स्कूली छात्राओं के साथ रोजाना कही न कही छेड़खानी और उनके साथ गलत व्यवहार होता है। कई जगहों से ऐसी घटनाएं सामने आती है, जिसको देखने के बाद लोग हैरान हो जाते है। ऐसा ही एक वीडियो मेघालय (Meghalaya) की राजधानी शिलांग (Shillong)  से सामने आया है, जिसको देखकर आपको भी गुस्सा आएगा।

By santosh singh 
Updated Date

Shillong School Girl Assault : देश में लड़कियों, महिलाओं और स्कूली छात्राओं के साथ रोजाना कही न कही छेड़खानी और उनके साथ गलत व्यवहार होता है। कई जगहों से ऐसी घटनाएं सामने आती है, जिसको देखने के बाद लोग हैरान हो जाते है। ऐसा ही एक वीडियो मेघालय (Meghalaya) की राजधानी शिलांग (Shillong)  से सामने आया है, जिसको देखकर आपको भी गुस्सा आएगा। ये घटना शिलांग (Shillong) के उमसोहन इलाके में मुंह पर मास्क लगाकार एक युवक हाथ में मोबाइल लेकर स्कूली छात्रा का स्कर्ट ऊपर करता है और फिर वीडियो बनाता है। इस युवक की ये शर्मनाक करतूत सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है।

पढ़ें :- पहले चंदा चोरी, फिर चढ़ावा चोरी, फिर वोट चोरी और अब गरीब मजदूरों की मजदूरी की चोरी : आराधना मिश्रा

बताया जा रहा है कि अब खोजबीन के बाद पुलिस ने इस दरिंदे को गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया यू ट्यूब पर Wyrta नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

आरोपी ने ढंका हुआ था चेहरा

सीसीटीवी (CCTV)  फुटेज के अनुसार, आरोपी युवक ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था और जानबूझकर एक तंग गली में खड़ा होकर स्कूल ड्रेस में बच्चियों का इंतजार कर रहा था। जैसे ही छात्राएं वहां से गुजरी, आरोपी ने अचानक उनकी स्कर्ट उठाने की कोशिश की और उस दौरान मोबाइल फोन से पूरी घटना की रिकॉर्डिंग करता रहा। यह हरकत पूरी तरह से पूर्व नियोजित और घिनौनी मानी जा रही है।

पढ़ें :- प्रशांत भूषण बोले - देश में सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा,'ये रिजीम चेंज की लड़ाई है ...', हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार

स्थानीय लोगों में गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा था।लोगों ने इस घटना को “अत्यंत शर्मनाक” बताते हुए तुरंत पुलिस कार्रवाई की मांग की।थी। माता-पिता और स्कूल प्रबंधन में भी डर और आक्रोश का माहौल था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद कई संगठनों ने भी अपनी चिंता जताई है।

आरोपी दरिंदा गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद लोगों में काफी नाराजगी थी और लोग इसको गिरफ्तार करने की मांग करने लगे थे। जिसके बाद सीसीटीवी (CCTV)  फुटेज के आधार पर इसकी तलाश शुरू की गई और इस दरिंदे को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ', सीजेपी चीफ बोले-इन्हें दे दीजिए 50-100 का नोट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...