1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. विजय माल्या का सनसनीखेज दावा, बोले- ‘मैंने अरुण जेटली को बताया था कि मैं जा रहा हूं… मुझे चोर कहना गलत’

विजय माल्या का सनसनीखेज दावा, बोले- ‘मैंने अरुण जेटली को बताया था कि मैं जा रहा हूं… मुझे चोर कहना गलत’

Defaulter Vijay Mallya's Interview: हजारों करोड़ के बैंक लोन फ्रॉड मामले के आरोपी कारोबारी विजय माल्या ने नौ साल तक मीडिया से दूरी बनाने के बाद विदेश भगाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। माल्या ने 4 घंटे से ज्यादा समय के एक यूट्यूब पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी, बिजनेस, किंगफिशर एयरलाइंस के पतन, कर्मचारियों की बकाया सैलरी, और कानूनी लड़ाई पर खुलकर बात की। इस दौरान कारोबारी ने दावा है कि देश छोड़ने से पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को बताया था।

By Abhimanyu 
Updated Date

Defaulter Vijay Mallya’s Interview: हजारों करोड़ के बैंक लोन फ्रॉड मामले के आरोपी कारोबारी विजय माल्या ने नौ साल तक मीडिया से दूरी बनाने के बाद विदेश भगाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। माल्या ने 4 घंटे से ज्यादा समय के एक यूट्यूब पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी, बिजनेस, किंगफिशर एयरलाइंस के पतन, कर्मचारियों की बकाया सैलरी, और कानूनी लड़ाई पर खुलकर बात की। इस दौरान कारोबारी ने दावा है कि देश छोड़ने से पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को बताया था।

पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

दरअसल, कारोबारी विजय माल्या का 6,200 करोड़ रुपए के बैंक लोन फ्रॉड मामले के आरोपी हैं। हालांकि ब्याज और अन्य शुल्क के साथ ये रकम करीब 9000 करोड़ रुपए होती है। इसके अलावा माल्या पर IDBI बैंक से 900 करोड़ रुपए के लोन डिफॉल्ट का मामला भी दर्ज है। हाल ही में यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में विजय माल्या ने खुद को चोर कहने का विरोध किया। उनसे पूछा गया कि भारत क्यों छोड़ा और “भगोड़ा” टैग पर क्या कहेंगे? इस पर माल्या ने कहा, ‘2 मार्च 2016 को जेनेवा में FIA मीटिंग के लिए लंदन जा रहा था। मैंने अरुण जेटली को बताया कि मैं जा रहा हूं और सेटलमेंट की बात करूंगा। पासपोर्ट रद्द होने से मैं लंदन में ही अटक गया। मैं भगोड़ा नहीं, यह कोई एस्केप प्लान नहीं था। मुझे चोर कहना गलत है।’

पॉडकास्ट में विजय माल्या से सवाल किया गया कि बैंकों के लोन और रिकवरी पर क्या कहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, ’17 बैंकों से 6,203 करोड़ का लोन लिया। बैंकों ने संपत्तियों से 14,131.6 करोड़ रुपए रिकवर किए, जो कर्ज से ढाई गुना है। मैंने 2012-2015 में चार बार सेटलमेंट ऑफर दिए, जिनमें 5,000 करोड़ का ऑफर भी था, लेकिन बैंकों ने ठुकरा दिया।’ इसके बाद उनसे पूछा गया कि CBI और ED के आरोपों पर क्या कहना चाहेंगे? इस जवाब में कारोबारी ने कहा, ‘CBI ने ब्रांड वैल्यूएशन और प्राइवेट जेट के “मिसयूज” का आरोप लगाया। ED ने 3,547 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का इल्ज़ाम लगाया। लेकिन एयरलाइन के 50% खर्चे विदेशी मुद्रा में थे, इसे मनी लॉन्ड्रिंग कहना बकवास है। IDBI को भी मैंने 900 करोड़ का लोन चुका दिया।’

नोट: इस लेख के सवाल-जवाब राज शमानी के पॉडकास्ट पर आधारित है। हम माल्या के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करते हैं। पाठक सभी पक्षों को देखकर अपनी राय बनाएं।

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...