1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: नशे में धुत्त नाली के किनारे लेटा था सरकारी टीचर, शख्स के पूछने पर बोला-‘ शराब नहीं दूध पिया है

Viral Video: नशे में धुत्त नाली के किनारे लेटा था सरकारी टीचर, शख्स के पूछने पर बोला-‘ शराब नहीं दूध पिया है

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सरकारी स्कूल टीचर स्कूल के बाहर ही नाली के किनारे नशे में धुत्त लेटा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सरकारी स्कूल टीचर स्कूल के बाहर ही नाली के किनारे नशे में धुत्त लेटा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- बलरामपुर : सीएम योगी बोले- सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी सहित आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का हो रहा है विस्तार

जैसा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है एक शख्स सड़क पर नाली के किनारे लेटा हुआ है। वहीं वीडियो में पास में स्कूल भी दिखाई दे रहा है। जिस पर ताला लटका हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर पड़े शख्स से पूछता है कि तुमने शराब क्यों पी है। इस पर वह शख्स जवाब देता है कि उसने शराब नहीं बल्कि दूध पिया है।

पढ़ें :- 'मुझे किडनैप कर लिया गया था...' ध्रुव राठी ने वीडियो जारी करके लगाए गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मथुरा जनपद के फरह क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गढञी रामबल का बताया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को 7 अक्टूबर का बताया जा रहा है। हालंकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि पर्दाफाश.कॉम नहीं करता, यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...