1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: तेरा बाप देता है क्या गैस..राइड कैंसिल करने पर भड़के ऑटो ड्राईवर ने लड़की को मारा थप्पड़, वायरल हो रहा है वीडियो

Viral video: तेरा बाप देता है क्या गैस..राइड कैंसिल करने पर भड़के ऑटो ड्राईवर ने लड़की को मारा थप्पड़, वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो बैंगलुरु का बताया जा रहा है। यहां राइड कैंसिल करने पर ऑटो चालक लड़की पर भड़क गया और गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया। जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि ऑटो ड्राईवर ने राइड कैंसिल करने पर लड़कियों से झगड़ा करना शुरु कर दिया। कहासुनी के बीच ड्राईवर ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- T20 World Cup : अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ बाल-बाल बचा साउथ अफ्रीका, डबल सुपर ओवर, आख‍िरी गेंद पर आया नतीजा...

पढ़ें :- यूपी बजट पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह सरकार की विदाई वाला बजट, बेरोजगार और किसानों के लिए कुछ नहीं

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑटो चालक ऊंची आवाज में एक अन्य ऑटो में बैठी लड़कियों से बात कर रहा है। इसी दौरान लड़कियां कहती हैं, आप चिल्ला क्यों रहे हैं? इस पर ऑटो ड्राइवर गुस्से में कहता है कि गैस क्या तेरा बाप देता है। इतने में एक लड़की जवाब देते हुए कहती है कि अगर इसी तरह वो बदतमीजी करता रहा, तो वह पुलिस में शिकायत कर देगी।

इतने में ऑटो ड्राईवर कहता है, हां तो चल पुलिस के पास। वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि राइड कैंसिल कर उसने ऐसी क्या गलती कर दी। आप भी तो हमारी राइड कैंसिल करते हैं। इसके बाद ऑटो चालक लड़की को थप्पड़ मार देता है। फिर देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...