1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: प्रयागराज में भारी बारिश की वजह से रामबाग रेलवे स्टेशन की पुरानी बाउंड्री अचानक भरभराकर गिरी

Viral video: प्रयागराज में भारी बारिश की वजह से रामबाग रेलवे स्टेशन की पुरानी बाउंड्री अचानक भरभराकर गिरी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भारी बारिश की वजह से रामबाग रेलवे स्टेशन की पुरानी बाउंड्री वॉल अचानक भरभरा कर गिर गई।वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भारी बारिश की वजह से रामबाग रेलवे स्टेशन की पुरानी बाउंड्री वॉल अचानक भरभरा कर गिर गई।वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामबाग रेलवे स्टेशन की लगभग चौदह फीट बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई। बाउंड्री वॉल गिरने के कारण कई वाहन मलबे के नीचे दब गए। यह घटना तब हुई जब एक राहगीर बाउंड्री वॉल के पास से गुजर रहा था। दीवार को गिरता देख उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। राहगीर की चतुराई और भाग्य ने उसे इस हादसे से बचा लिया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दीवार के किनारे कई गाड़ियां खड़ी है।वही पास से एक व्यक्ति छाता लेकर गुजरता दिख रहा है। अचानक दीवार गिर जाती है।

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...