1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: बरेली में स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, मनचले को सिखाया ये सबक

Viral video: बरेली में स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, मनचले को सिखाया ये सबक

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाइक सवार युवक छात्रा से छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। इस दौरान  छात्रा हिम्मत दिखाते हुए उस शख्स पर पत्थर फेंकती नजर आ रही है। इसके बाद मनचला बाइक सवार वहां से भाग जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाइक सवार युवक छात्रा से छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। इस दौरान  छात्रा हिम्मत दिखाते हुए उस शख्स पर पत्थर फेंकती नजर आ रही है। इसके बाद मनचला बाइक सवार वहां से भाग जाता है।

पढ़ें :- School Closde : भीषण गर्मी और लू को देखते हुए लखनऊ के सभी बोर्डो के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली में थाना बारादरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साहस का परिचय देने वाली उस छात्रा की लोग काफी सराहना कर रहे है। वहीं पीड़ित छात्रा के अभिभावक ने थाना बारादरी में शिकायत दर्ज कराई है।

पढ़ें :- लखीमपुर में जनरेटर फटने से एक महिला की मौत, 3 घायल

इस मामले में एसपी सिटी राहुल भाटी ने मीडिया को बताया कि थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में एक बाइक सवार दिख रहा है। जो बच्ची से अभद्र बात कर रहा था। छात्रा के अभिभावक ने जो तहरीर दी है। उसमें आरोपी ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। तहरीर के आधार पर सुसगंत धाराओं में थाना बारादरी में मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक मनचला युवक छात्रा को परेशान कर रहा है।तभी गली के नुक्कड़ पर आकर बाइक सवार युवक रुक जाता है और पीछे से स्कूली छात्राएं आती हैं। इनमें से दो छात्राएं बाइक रुकते ही भाग जाती है और एक छात्रा हिम्मत करते हुए उस युवक पर पत्थर फेंकने लगती है। जिससे वह भाग जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...