1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: रील बनाने के चक्कर में भैंसे पर बैठकर सीएचसी अस्पताल पहुंचा यूट्यूबर, पुलिस ने काटा चालान

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में भैंसे पर बैठकर सीएचसी अस्पताल पहुंचा यूट्यूबर, पुलिस ने काटा चालान

यूपी के अमरोहा जिले से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक यूट्यूबर रील बनाने के लिए भैंसे पर बैठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। यूट्यूबर को देखनेके लिए लोगो की भीड़ लग गई। पुलिस ने यूट्यूबर पर शांति भंग के आरोप में चालान किया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक यूट्यूबर रील बनाने के लिए भैंसे पर बैठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। यूट्यूबर को देखनेके लिए लोगो की भीड़ लग गई। पुलिस ने यूट्यूबर पर शांति भंग के आरोप में चालान किया है।

पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरोहा के मोहल्ला कोट स्थित सीएचसी अस्पताल में दिल्ली का रहने वाला यूट्यूबर रिहान अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। हैरान करने वाली बात तो ये थी कि यूट्यूबर ने रील बनाने के लिए भैंसे पर बैठ कर अस्पताल पहुंचा था। यूट्यूबर को भैसे पर बैठकर अस्पताल पहुंचा देख वहां लोगो की भीड़ लग गई।

पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक

लोग अपने मोबाइल से वीडियो और रील बनाने लगे। जिसकी वजह से अस्पताल के आस पास भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू किया और यूट्यूबर के खिलाफ एक्शन लेते हुए शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। कुछ घंटो की पूछताछ और औपचारिक कार्यवाही के बाद यूट्यूबर को जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं यूट्यूबर के अनुसार उसने ऐसा अपने फॉलोवर्स के मनोरंजन के लिए किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...