1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vivah Hone Ke Totke : शादी में हो रही है देरी तो ये टोटके आएंगे काम, विवाह की बात बन सकती है

Vivah Hone Ke Totke : शादी में हो रही है देरी तो ये टोटके आएंगे काम, विवाह की बात बन सकती है

जीवन यात्रा में विवाह संस्कार प्रमुख अंग है। जीवन साथी के साथ जीवन की यात्रा को आरंभ करने के लिए विवाह आवश्यक अंग है।  माता पिता की सबसे बड़ी चिंता होती है बेटे या बेटी की सही समय पर शादी हो जाए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivah Hone Ke Totke : जीवन यात्रा में विवाह संस्कार प्रमुख अंग है। जीवन साथी के साथ जीवन की यात्रा को आरंभ करने के लिए विवाह आवश्यक अंग है।  माता पिता की सबसे बड़ी चिंता होती है बेटे या बेटी की सही समय पर शादी हो जाए। जीवन की चुनौतियों को पार करने और सफलता के सोपान गढ़ने के लिए विवाह आवश्यक है। कुंडली में दोष होने की वजह से विवाह के बाद भी अड़चन आती है। कई बार शादी की बात बनते-बनते भी बिगड़ जाती है। शादी विवाह संबंधी बाधाओं के लिए हल्दी के कुछ आसान टोटके आजमा कर अपनी शादी के योग बना सकती हैं।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

यदि विवाह में  देरी हो रही है तो आप एक पीले कपड़े में सात हल्दी की गांठ और सात सुपारी , एक जनेऊ में 7 गांठें ,7 की संख्या में पीले फूल, एक लाल धागा लें और थोड़ी सी मात्रा में गुड़ और चना दाल लेकर पीले कपड़े में डालें। पोटली बना लें।  पोटली को घर में रखी हुई माता दुर्गा की तस्वीर के पास रखें। माता गौरी से शादी की प्रार्थना करें और अच्छे वर की प्राप्ति के लिए कामना करें। हल्दी के इस उपाय से आपको बहुत जल्द ही शादी होने के योग बनते दिखाई देंगे।

हल्दी की गांठ 
शीघ्र विवाह की कामना के लिए  पुरूष पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधें और कुंवारी लड़कियां इसे अपने दाहिने हाथ के कंधे पर बांधें। आप इस हल्दी की गांठ को अपने सिरहाने रखकर भी सो सकती हैं। इस उपाय को लगातार 5 गुरुवार के दिन आजमाएं आपकी शादी के योग प्रबल हो जाएंगे।

गणपति को हल्दी का टीका 
शीघ्र विवाह के लिए एक चुटकी हल्दी से गणपति के माथे पर तिलक लगाएं और उनकी आराधना करें। आप अपने माथे पर भी यदि हल्दी का तिलक लगाएं तो जल्द ही आपको सुयोग्य वर मिलेगा।

सूर्य को जल चढ़ाते समय मिलाएं हल्दी
आमतौर पर लोग सूर्य को जल चढ़ाते समय जल में रोली मिलाकर चढ़ाते हैं। लेकिन यदि आपकी शादी में देरी हो रही है तो आप सूर्य को जल चढ़ाते समय उस पर एक चुटकी हल्दी जरूर मिलाएं और सूर्य के मन्त्रों के साथ आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय से जल्द ही आपके घर में शहनाइयां बजेंगी।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...