1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vivo T4R 5G : कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे पतला फोन लॉन्च, फीचर्स हैं बेमिसाल

Vivo T4R 5G : कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे पतला फोन लॉन्च, फीचर्स हैं बेमिसाल

वीवो ने मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए Vivo T4R 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की खासियतों के बारे में बात करें तो यह स्मार्टफोन 120Hz क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivo T4R 5G : वीवो ने मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए Vivo T4R 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की खासियतों के बारे में बात करें तो यह स्मार्टफोन 120Hz क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, यह क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे पतला हैंडसेट है। इस फोन में 120Hz क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं।वहीं कीमत की बात करें तो  कर्व्ड डिस्प्ले वाला इस सबसे पतला स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

भारत में Vivo T4R 5G की कीमत 8GB + 128GB विकल्प के लिए 19,499 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 21,499 रुपये और 23,499 रुपये है।

कलर
यह आर्कटिक व्हाइट और ट्वाइलाइट ब्लू रंगों में उपलब्ध है।

बिक्री
इस फोन की बिक्री 5 अगस्त से वीवो की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

वीवो T4R 5G स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले
इस वीवो मोबाइल फोन में 6.77 इंच का फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10 प्लस सपोर्ट के साथ आता है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

 चिपसेट
इस लेटेस्ट वीवो स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

यह लेटेस्ट वीवो फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित फनटच OS 15 पर काम करता है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...