भारत में वीवो T5x 5G की बिक्री अब ऑफिशियली शुरू हो गई है। बता दें यह स्मार्टफोन 17 मार्च को लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन कंपनी की नई T सीरीज का हिस्सा है।
Vivo T5x 5G Sales : भारत में वीवो T5x 5G की बिक्री अब ऑफिशियली शुरू हो गई है। बता दें यह स्मार्टफोन 17 मार्च को लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन कंपनी की नई T सीरीज का हिस्सा है। दिलचस्प बात ये है कि इसे iQOO Z11x 5G का Rebranded Version भी माना जा रहा है। यानी फीचर्स के मामले में दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे हैं। आइए अब जान लेते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में।
इस फोन के कुल तीन वेरिएंट्स हैं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम औऱ 256 जीबी स्टोरेज। इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 18,999 रुपए, 20,999 रुपए और 22999 रुपए है। फोन खरीदते समय एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट पर 2000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
आप इस फोन को Flipkart के अलावा Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। अच्छी बात ये है कि खरीदारी के दौरान आपको बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन का फायदा भी मिलेगा।
स्क्रीन: 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ इस हैंडसेट में 6.76 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है जिसका एंटूटू स्कोर 1 मिलियन से ज्यादा है।
कैमरा: रियर में 50MP Sony IMX852 सेंसर, साथ में 2MP डेप्थ सेंसर मिलेगा. रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।
बैटरी: रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7200mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है।