1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. कार से हटाना है होली का रंग, आसान तरीके अपनाकर चुटकी में ऐसे चमकाएं गाड़ी

कार से हटाना है होली का रंग, आसान तरीके अपनाकर चुटकी में ऐसे चमकाएं गाड़ी

25 मार्च को देशभर में जमकर होली खेली गई। अभी कुछ दिनों तक होली और भी खेली जाएगी। होली में लोग एक-दूसरे पर रंग लगाते हैं। साथ ही कई बार रंग कार में भी चला जाता है। ऐसे में लोगों को घर पर कार साफ करते वक्त ये चिंता होती है कि कहीं कार का पेंट न खराब हो जाए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। 25 मार्च को देशभर में जमकर होली खेली गई। अभी कुछ दिनों तक होली और भी खेली जाएगी। होली में लोग एक-दूसरे पर रंग लगाते हैं। साथ ही कई बार रंग कार में भी चला जाता है। ऐसे में लोगों को घर पर कार साफ करते वक्त ये चिंता होती है कि कहीं कार का पेंट न खराब हो जाए। क्योंकि, गहरे रंग को हटाने के लिए कार को बार-बार धोने लगते हैं और कई बार गलत तरीके से धोने के कार में स्क्रैच आने का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हम यहां आपको आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे कार को ढंग तरीके से धोया जा सकता है।

पढ़ें :- Realme Watch S5 :  20 दिन तक की बैटरी लाइफ ,  लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले वाली ये नई वॉच

पानी का करें इस्तेमाल

सबसे पहले ध्यान रखें कि कार पर जमी धूल और सूखी गंदगी को हटाने के लिए नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। आप पाइप के जरिए इस पर पानी जरा प्रेशर के साथ डालें. ध्यान रखें कि पानी हर कोने पर गई हो। ये भी ध्यान रखें कि पानी डालते वक्त सारी खिड़कियां बंद हों। ऐसा करने से कार में लगा सूखा रंग निकल जाएगा।

कार वॉश शैंपू का इस्तेमाल

अब पक्के रंगों को निकालने के लिए आप घर के किसी नॉर्मल शैंपू से कार को वॉश करने की जगह बाजार से कार वॉश शैंपू खरीद लें तो बेहतर होगा।क्योंकि, ये खासतौर पर कार में ही इस्तेमाल के लिए बनाए जाते हैं। फिर इसे एक बाल्टी गुनगुने पानी में मिलाकर रख लें। फिर इसमें मुलायम कपड़े को भिगोएं और कार में जहां-जहां पक्के रंग लगे हैं वहां इससे सफाई कर। एक बार में कलर न निकलने पर बार-बार उस जगह को साफ करें।

पढ़ें :- Maruti Suzuki Price Hike : मारुति की कारें महंगी हो जाएंगी ,  जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें

ध्यान रखें कि कलर न निकलने पर इसे किसी ब्रश जैसे ऑब्जेक्ट से न रगड़ें इससे कार के पेंट में स्क्रैच आ सकता है। मल्टी वॉश ही इसके लिए बेहतर ऑप्शन रहेगा। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि किसी हार्ड केमिकल का इस्तेमाल कार पर न करें. आप चाहें तो घर पर रेगुलर सफाई के बाद कार वॉश सेंटर पर जा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...