1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Water Astro Remedies : घर के मंदिर में रखे पानी का आपको क्या करना चाहिए , जानें पानी के ज्योतिषीय उपाय

Water Astro Remedies : घर के मंदिर में रखे पानी का आपको क्या करना चाहिए , जानें पानी के ज्योतिषीय उपाय

जल जीवन का आधार है। दैनिक उपयोग के साथ ही पूजा पाठ में पानी का विशेष उपयोग होता है।पूजा के लिए घर के मंदिर में रखे जल का कैसे उपयोग करना चाहिए इसके बारे ज्योतिष शास्त्र में विस्तार से बताया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Water Astro Remedies : जल जीवन का आधार है। दैनिक उपयोग के साथ ही पूजा पाठ में पानी का विशेष उपयोग होता है।पूजा के लिए घर के मंदिर में रखे जल का कैसे उपयोग करना चाहिए इसके बारे ज्योतिष शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

अपने घर के मंदिर में रखे पानी को अगले दिन पौधों में डाल सकते हैं, लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि इसे तुलसी या शमी के पौधों में न डालें। इससे आपको अपने जीवन में आने वाली अशुभ स्थितियों और कठिनाइयों से बचने में मदद मिलेगी।

भगवान शिव का करें अभिषेक
शुद्ध जल से प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं और साथ ही भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद भी मिलता है।

तांबे  के लोटे में जलभर रखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर रात को तांबे  के लोटे में जलभर रखें। अगले दिन उस पानी को पेड़ में डाल दें। इससे नजर दोष उतर जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास कलश में पानी भरकर रखने से घर की दरिद्रता दूर होती है, पैसे का अभाव खत्म होता है और धन लाभ मिलता है।

घर के मंदिर में जल रखने का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, आपके घर के मंदिर में पानी रखने का विशेष महत्व है क्योंकि यह शुभता लाता है। साथ ही, आपको दैनिक पूजा करते समय देवताओं की मूर्तियों को पानी से स्नान कराने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त, आपके घर के मंदिर में पानी रखना भगवान के प्रति श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...