1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनम वांगचुक जी से हमारा आग्रह है अपना अनशन तोड़ दें, भाजपाइयों से सदाचार और हृदय-परिवर्तन की कोई भी अपेक्षा निरर्थक है: अखिलेश यादव

सोनम वांगचुक जी से हमारा आग्रह है अपना अनशन तोड़ दें, भाजपाइयों से सदाचार और हृदय-परिवर्तन की कोई भी अपेक्षा निरर्थक है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वो अपना अनशन तोड़ दें। उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी की लोकतंत्र के लिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक भी शामिल हैं, जो आमरण अनशन पर बैठे हैं। वो 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। अब उनकी सेहत को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि, जिस भाजपा सरकार को जगाने के लिए वो आमरण अनशन पर हैं वो तो एक सिद्धांतहीन, भ्रष्ट तंत्र है।

पढ़ें :- बीजेपी आईटी सेल प्रमुख पद से छुट्टी होने पर अमित मालवीय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'मेरे 11 साल के कार्यकाल में...'

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वो अपना अनशन तोड़ दें। उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी की लोकतंत्र के लिए।

जिस भाजपा सरकार को जगाने के लिए वो आमरण अनशन पर हैं वो तो एक सिद्धांतहीन, भ्रष्ट तंत्र है, उसकी असंवेदनशीलता और हृदयहीनता में किसी के भी त्याग का कोई महत्व नहीं है अत: भाजपाइयों से सदाचार और हृदय-परिवर्तन की कोई भी अपेक्षा निरर्थक है। भाजपाइयों के लिए किसी के जीवन का कोई भी मोल नहीं है। उनके लिए धन ही प्रधान है।

वो भ्रष्टाचार से कमाए पैसों के घमंड में चूर हैं। उनमें बदलाव की आशा करना ही व्यर्थ है। जिनमें अहंकार होता है उनमें परिष्कार नहीं होता। ‘सत्याग्रह’ का महत्व वो क्या जानें जो ‘सत्ताग्रह’ के लालच में मंदिर तक लूट ले रहे हैं। उन्हें न युवाओं के भविष्य से कुछ लेना-देना है, न उनके माता-पिता और अन्य परिजनों के सपनों से, वो तो ख़ुदगर्ज़ लोग हैं।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, लोकतंत्र का गला घोंटनेवाली महापापी-अधर्मी भाजपा और उसके भूमिगत अपंजीकृत संगी-साथियों के गिरोह को हराने और सदैव के लिए हटाने के लिए आपके मनोबल और नैतिकता की महाशक्ति हर सच्चे भारतीय की प्रेरणा बनती रहे और आप देशवासियों, युवाओं, लोकतंत्र और पर्यावरण के संघर्ष के लिए नकारात्मक ताक़तों के ख़िलाफ़ सदैव प्रकाश स्तंभ बने रहें, यही हम सबकी चाह है और प्रार्थना भी।

पढ़ें :- योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 18 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...