1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Modi बोले- “झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी, 4 मई को मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी”

PM Modi बोले- “झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी, 4 मई को मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी”

इसी बीच दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृष्णानगर में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में पीएम मोदी ने राज्य की नीतियों, चुनावी माहौल और हालिया विवादों पर तीखा हमला बोला...

By Harsh Gautam 
Updated Date

West Bengal Election:  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को जारी है। इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए 44 हजार से अधिक बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 7,384 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इस चरण में करीब 3 करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 44,376 बूथों पर मतदान हो रहा है, जिसमें लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। खास बात यह है कि 5,444 बूथ पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं,जबकि 207 बूथों को मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया गया है। इस चरण में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण का मतदान अगले बुधवार को कराया जाएगा। पहले चरण में चुनावी मैदान में कुल 1,478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पढ़ें :- IND-W vs SA-W T20 WC : आज विमेंस टी20 वर्ल्ड में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत, जानें- कब और कहां खेला जाएगा लाइव मैच

इसी बीच दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृष्णानगर में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में पीएम मोदी ने राज्य की नीतियों, चुनावी माहौल और हालिया विवादों पर तीखा हमला बोला।

झालमुड़ी पर सियासी तंज

प्रधानमंत्री ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खाने को लेकर उठे विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा, “मैंने झालमुड़ी खाई है, लेकिन मिर्ची टीएमसी को लग रही है।” दरअसल, इस मुद्दे पर ममता बनर्जी ने पहले पीएम पर आरोप लगाया था कि यह एक “ड्रामा” था और इसे प्रचार के लिए किया गया। उन्होंने कहा था कि दुकान में पहले से तैयारी की गई थी और कैमरे लगाए गए थे।

“4 मई को मिठाई भी बंटेगी, झालमुड़ी भी”

पढ़ें :- मुझे NTA पर पूरा भरोसा, NEET छात्र बिना डर के परीक्षा दें : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

पीएम मोदी ने अपने भाषण में दावा किया कि 4 मई को राज्य में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उस दिन “मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी।” इसे बीजेपी की संभावित जीत के आत्मविश्वास के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने चुनावी हिंसा के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि पिछले 50 वर्षों में यह पहला मौका है जब पश्चिम बंगाल में अपेक्षाकृत कम हिंसा देखने को मिली है। उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग की सराहना की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं का आभार जताया और लोगों से अपील की कि इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाया जाए। रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रधानमंत्री ने एक बार फिर राज्य में सत्ता परिवर्तन का भरोसा जताया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...