1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में क्या हो रहा है लाखों का वारा न्यारा? भाजपा कार्यकर्ता ने फोड़ा लेटर बम

बीजेपी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में क्या हो रहा है लाखों का वारा न्यारा? भाजपा कार्यकर्ता ने फोड़ा लेटर बम

BJYM के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर के क्षेत्रीय मंत्री रहे अजीत गुप्ता (Ajit Gupta) ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल (BJP National General Secretary Sunil Bansal) को लेटर लिख कर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में लाखों के लेन-देन का आरोप लगाया है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े (National General Secretary Vinod Tawde) के लखनऊ प्रवास के दौरान शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का एक लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। BJYM के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर के क्षेत्रीय मंत्री रहे अजीत गुप्ता (Ajit Gupta) ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल (BJP National General Secretary Sunil Bansal) को लेटर लिख कर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में लाखों के लेन-देन का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- रोहिन बैराज में नहाने के दौरान हादसा, दो युवकों की डूबने से मौत

अजीत गुप्ता ने लिखा है क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के करीबी मुखलाल पाल ने जिलाध्यक्ष बनवाने के नाम पर पार्टी फंड में 50 लाख रुपए जमा कराने के लिए कहा। मैंने पार्टी के नाम पर उन्हें 50 लाख रुपए दे दिए, लेकिन उन्होंने पैसे पार्टी फंड में न जमा कराकर अपने पास रख लिए। इस संबंध में प्रकाश पाल का कहना है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मामले की जांच कराने की मांग की है। जांच में जो भी दोषी हो उन पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

आरोप है कि पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये जमा कराये गए,जिसे पार्टी फण्ड में न देकर स्वयं डकार गये। इस मामले की पंचायत लखनऊ तक हुई, लेकिन डकारने वालों के रसूख के चलते अजीत गुप्ता की सुनवाई नहीं हुई। अजीत गुप्ता का लेटर बम अब वायरल है।

नाराज है केंद्रीय नेतृत्व

पढ़ें :- सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा: सीएम योगी

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, यूपी में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति अब तक नहीं होने से केंद्रीय नेतृत्व नाराज है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह दिल्ली में सूची पर चर्चा करके लौटे हैं, लेकिन करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में चुनाव स्थगित होने से भी केंद्रीय नेतृत्व खुश नहीं है। इसलिए विनोद तावड़े को लखनऊ भेजा गया है। तावड़े ने सभी जिलों में जिलाध्यक्ष एक साथ नियुक्त करने पर चर्चा भी की है।

फतेहपुर के जिलाध्यक्ष  मुखलाल पाल को कारण बताओ नोटिस जारी, तीन सदस्यीय जांच समिति का ​गठित

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री विधायक गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि BJYM के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर के क्षेत्रीय मंत्री रहे अजीत गुप्ता (Ajit Gupta) द्वारा लिखे गए पत्र को संज्ञान ​में लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान व प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी नामित किया गया है। जो इन आरोपों की जांच करेगी।

गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष, मुखलाल पाल के विरुद्ध पार्टी आचरण के विरुद्ध कार्य करने की शिकायत प्राप्त हुई है, जो कि पार्टी के विचारों के विपरीत है। आप द्वारा किया गया कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। आप अपना स्पष्टीकरण 07 दिवस के अन्दर प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध कराने का कष्ट करें, समय से स्पष्टीकरणोत्तर प्राप्त होने पर आप पर पार्टी द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...