1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. सैमसंग, Apple और Huawei के इन स्मार्टफोन में नहीं मिलेगा WhatsApp सपोर्ट; टोटल 35 फोन लिस्ट में शामिल

सैमसंग, Apple और Huawei के इन स्मार्टफोन में नहीं मिलेगा WhatsApp सपोर्ट; टोटल 35 फोन लिस्ट में शामिल

WhatsApp News: वाट्सऐप (WhatsApp) समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स और अपडेट जारी करता रहता है, जिसमें एंड्रॉयड और iOS जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन के लिए अपडेट भी शामिल हैं। ऐसे में वाट्सऐप कई पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन पर चल रहे स्मार्टफोन को अपना सपोर्ट देना बंद कर देता है। इसी कड़ी में 35 ऐसे स्मार्टफोन हैं, जो सपोर्ट खो चुके हैं और इन डिवाइस की चैट्स भी खतरे में आ गई हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

WhatsApp News: वाट्सऐप (WhatsApp) समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स और अपडेट जारी करता रहता है, जिसमें एंड्रॉयड और iOS जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन के लिए अपडेट भी शामिल हैं। ऐसे में वाट्सऐप कई पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन पर चल रहे स्मार्टफोन को अपना सपोर्ट देना बंद कर देता है। इसी कड़ी में 35 ऐसे स्मार्टफोन हैं, जो सपोर्ट खो चुके हैं और इन डिवाइस की चैट्स भी खतरे में आ गई हैं।

पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप ऐसे ही डिवाइसेज से अपना सपोर्ट खत्म करने जा रहा है, जो एंड्रॉयड 4 या उससे पुराने, iOS 11 या उससे पुराने और Kai OS 2.4 और इससे भी पुराने वर्जन वाले हैं। वाट्सऐप के अनुसार, केवल उन डिवाइस को वॉट्सऐप सपोर्ट मिलने वाला है जो Android 5 और उससे नए iOS 11 उससे नए वर्जन पर चल रहे हैं। हालांकि, चैटिंग प्लेटफॉर्म ने वाट्सऐप सपोर्ट खोने वाले डिवाइसों के नाम का जिक्र नहीं किया है।

सैमसंग, Apple और Huawei के इन डिवाइसों ने खोया वाट्सऐप सपोर्ट

Canaltech के अनुसार, वाट्सऐप सपोर्ट खोने वाले डिवाइसों की लिस्ट में 35 स्मार्टफोन शामिल हैं, जिनमें एप्पल, सैमसंग, हुवावे, मोटोरोला जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन के नाम हैं-

सैमसंग- सैमसंग गैलेक्सी ऐस प्लस, सैमसंग गैलेक्सी कोर, सैमसंग गैलेक्सी एक्सप्रेस 2, सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड, सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 एन9005 एलटीई, सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो एलटीई+, सैमसंग गैलेक्सी एस 19500, सैमसंग गैलेक्सी एस3 मिनी वीई, सैमसंग गैलेक्सी एस4 एक्टिव, सैमसंग गैलेक्सी S4 मिनी I9190, सैमसंग गैलेक्सी S4 मिनी I9192 डुओस, सैमसंग गैलेक्सी S4 मिनी I9195 LTE, सैमसंग गैलेक्सी S4 ज़ूम।

पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां

एप्पल- एप्पल आईफोन 5, एप्पल आईफोन 6, एप्पल आईफोन 6एस प्लस, एप्पल आईफोन 6एस, एप्पल आईफोन एसई।

हुवावे- हुवावे C199, हुवावे GX1s, हुवावे Y625, एसेंड P6 S, एसेंड G525

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...