1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आकाश आनंद ने मायावती की तबीयत जानने के लिए किया फोन तो बसपा सुप्रीमो ने भतीजे पर ही लगा दिये गंभीर आरोप

आकाश आनंद ने मायावती की तबीयत जानने के लिए किया फोन तो बसपा सुप्रीमो ने भतीजे पर ही लगा दिये गंभीर आरोप

Mayawati vs Akash Anand : बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद पार गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद ये साफ हो गया है कि कभी मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाए गए आकाश के लिए बसपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। दरअसल, मायावती ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि आकाश आनंद उनकी खराब तबीयत की अफवाह फैला रहे हैं और वे ये काम अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में कर रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अखिलेश का कांग्रेस को बड़ा संदेश, बोले- किसको कितनी सीट मिलेगी ये बड़ी बात नहीं, इससे ज्यादा जरूरी गठबंधन की जीत है...

यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बताया कि आकाश आनंद ने पार्टी के एक इंचार्ज आलोक कुमार के पास शनिवार रात 10 बजकर 4 मिनट पर फोन करके उनकी तबीयत पूछी। इस पर आलोक कुमार ने जवाब दिया कि वह ठीक हैं और अपना काम कर रही हैं। मायावती ने आगे कहा कि कथित तौर पर आकाश आनंद ने कहा कि बहनजी को मत बताना कि मैंने कॉल किया था।’ बसपा सुप्रीमो ने इसे भतीजे की उनके प्रति चिंता नहीं, बल्कि दोहरे व्यवहार का संकेत बताया है।

मायावती ने यह भी कहा कि आकाश अब भी अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। पार्टी से निकाले गए लोग उनकी बीमारी को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा सुप्रीमों ने स्पष्ट किया कि यह बीमारी की पुष्टि नहीं, बल्कि उनकी ओर से अफवाह फैलाए जाने का आरोप है।

बता दें कि हाल ही में बसपा में टकराव खुलकर सामने आए हैं, जब मायावती ने पहले आकाश की पार्टी में सक्रिय भूमिका को उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास से जोड़ा और इसे देर से उठाया गया कदम बताकर आकाश को पार्टी की जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुक्त कर दिया। इसके साथ उन्होंने साफ कर दिया कि आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान को BSP में कोई पद नहीं मिलेगा।

पढ़ें :- अजय राय की विदाई के पीछे जातीय खेल? कांग्रेस ने UP में चला ब्राह्मण-दलित-मुस्लिम दांव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...