1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. ‘अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?’

‘अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?’

'सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के 'दिवाली-क्रिसमस' वाले बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल ने कहा कि दीये बनाने वाला कुम्हार समाज, जिस पर हमें गर्व है। ये समाज अपने दीयों से पूरी दुनिया को रोशन करना चाहता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के ‘दिवाली-क्रिसमस’ वाले बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल ने कहा कि दीये बनाने वाला कुम्हार समाज, जिस पर हमें गर्व है। ये समाज अपने दीयों से पूरी दुनिया को रोशन करना चाहता है। लेकिन उन्हें (Akhilesh Yadav) चिंता है कि कहीं पीडीए का समाज भी रोशन न हो जाए, समाज के लोगों की कमाई न हो जाए।

पढ़ें :- वर्तमान बजट अख़बारों की सुर्ख़ी बटोरने वाला ज्यादा और 'अच्छे दिन’ की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है : मायावती

विहिप नेता ने कहा कि जब ईसाई धर्म नहीं था, तब भी दिवाली मनाई जाती थी। आज दिवाली पर वह क्रिसमस पर प्रवचन दे रहे हैं। क्रिसमस दो महीने बाद आएगा। उन्हें ये भी नहीं पता कि कौन सा त्योहार आने वाला है और कौन सा आ चुका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?

अखिलेश यादव ने दिया था ये बयान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल (Akhilesh Yadav) बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनने पर हर साल कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदे जाएंगे।

पढ़ें :- Epstein Files में मोदी का नाम और अडानी को अमेरिका से मिले सम्मन के कारण भाजपा सरकार ने देश के हितों को कर दिया नीलाम: संजय सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...