HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Trick to remove color from white clothes: कपड़ों को धोते समय सफेद कपड़ों पर चढ़ गया है बाकी कपड़ों का रंग, तो इस ट्रिक से करें साफ, चमक उठेगा

Trick to remove color from white clothes: कपड़ों को धोते समय सफेद कपड़ों पर चढ़ गया है बाकी कपड़ों का रंग, तो इस ट्रिक से करें साफ, चमक उठेगा

कई बार कपड़ों को धोते समय गलती से सफेद रंग के कपड़ों पर दूसरे कपड़ों का रंग चढ़ जाता है। जिसका दाग साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सफेद रंग के कपड़े पर चढ़े रंग को साफ करने के चक्कर में कई बार धोते धोते थक गए है तो आज हम आपको ट्रिक बताने जा रहे है जिससे सफेद कपड़ों पर चढ़े दूसरे कपड़े के रंग को आसानी से साफ कर सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Trick to remove color from white clothes: कई बार कपड़ों को धोते समय गलती से सफेद रंग के कपड़ों पर दूसरे कपड़ों का रंग चढ़ जाता है। जिसका दाग साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सफेद रंग के कपड़े पर चढ़े रंग को साफ करने के चक्कर में कई बार धोते धोते थक गए है तो आज हम आपको ट्रिक बताने जा रहे है जिससे सफेद कपड़ों पर चढ़े दूसरे कपड़े के रंग को आसानी से साफ कर सकते है। साथ कपड़े में चमक आ जाएगी।

पढ़ें :- Stretch Masks in Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान इन टिप्स को करें फॉलो, स्ट्रेच मार्क्स या लूज स्किन का नही करना पड़ेगा सामना

कई तरह के कपड़ों का रंग तेजी से निकलता है। जरा सा गीले होते ही वो रंग छोड़ने लगते हैं। जिसकी वजह से कपड़ों को अगर साथ में फैला भी दिया जाए तो हल्का सा छूते ही सफेद कपड़े पर रंग लग जाता है और सफेद कपड़े पर लगा हल्का सा भी धब्बा काफी बुरा दिखता है। ऐसे में इसे फौरन छुड़ाना ही सही है। जैसे ही रंग लगा दिखे, उसे फौरन इस घोल में डुबोकर छोड़ दें। रंग जाते देर नहीं लगेगा।
सबसे पहले किसी बर्तन में गर्म पानी रख लें।

अब इसमे चार पाउच ईनो या फ्रूट सॉल्ट की डाल दें। साथ में आधा नींबू का रस भी मिला दें। अब डिटर्जेंट पाउडर डालकर मिलाएं और इस मिक्सचर में रंग लगे कपड़े को डुबोकर रख दें। चार घंटे तक भीगा रहने दें। फिर हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धोकर फैला दें। आप देखेंके कपड़े पर लगा सारा रंग छूट चुका होगा।

सबसे खास बात कि इस तरीके को कलरफुल कपड़ों पर भी आजमा के देखा जा सकता है।इस ट्रिक को आप पीले हो चुके सफेद कपड़ों पर भी आजमा सकती हैं। पसीने की वजह से कपड़े कई बार पीले दिखने लगते हैं। ऐसे में ये ट्रिक कपड़े को वापस से चमकदार सफेद बनाने में मदद करेगी।

पढ़ें :- Modak Making Recipe: इस गणेश चतुर्थी गणपति बाप्पा को लगाएं महाराष्ट्रीयन मोदक का भोग, जाने आसान रेसिपी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...