1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Health Care: सुबह नाश्ते में किसे खाना है अधिक हेल्दी पीनट बटर या फिर बादाम का मक्खन, दोनो में होती हैं ये खासियतें

Health Care: सुबह नाश्ते में किसे खाना है अधिक हेल्दी पीनट बटर या फिर बादाम का मक्खन, दोनो में होती हैं ये खासियतें

कई लोग पीनट बटर खाना पसंद करते हैं तो कई लोग बादाम मक्खन। दोनो का टेस्ट भी अच्छा होता है। वहीं अगर बातकरें कि दोनो में से किसे खाना अधिक हेल्दी होता है तो आपको बता दें। बादाम को हल्की आंच पर भूनकर पीसकर तैयार किया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोग पीनट बटर खाना पसंद करते हैं तो कई लोग बादाम मक्खन। दोनो का टेस्ट भी अच्छा होता है। वहीं अगर बातकरें कि दोनो में से किसे खाना अधिक हेल्दी होता है तो आपको बता दें। बादाम को हल्की आंच पर भूनकर पीसकर तैयार किया जाता है।

पढ़ें :- करणी सेना ने योगी सरकार को घेरा, पूछा- राम मंदिर घोटाला आरोपियों के घर पर कब चलेगा बुलडोजर?

जैसा बादाम में तमाम तरह के जरुरी पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। यह पाचन को बेहतर करने के साथ साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। वहीं अगर बात करें पीनट बटर की तो पीनट बटर प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे मूंगफली के दानों को छीलकर भूना जाता है। फिर इसे पीसा जाताहै। इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करके बनाया जाता है।

कोई एक्सट्र शक्कर और अनहेल्दी फैट नहीं होता है। यह हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। पीनट बटर कोलेस्ट्रॉल के लेवल और हार्ट हेल्थ को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे खरीदते समय लेबल की जांच करना जरूरी है।

क्योंकि कुछ ब्रांड में वेजिटेबल ऑयल या शक्कर हो सकती है। जिसकी वजह से इसके पोषण वैल्यू पर अलग हो सकती है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि पीनट बटर हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकता है, इसमें प्रोटीन स्रोत अच्छा होता है, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। वहीं डायबिटीड का खतरा कम होता है।

पढ़ें :- G7 Summit : ईरान से डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को दिखाया आईना, बोले-‘इजरायल का अस्तित्व नहीं होता, अगर…’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...