1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WPL 2026 फाइनल के बाद किसने जीती पर्पल और ऑरेंज कैप? देखें- प्राइज मनी और अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट

WPL 2026 फाइनल के बाद किसने जीती पर्पल और ऑरेंज कैप? देखें- प्राइज मनी और अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट

WPL 2026 Award Winners and Prize Money : विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन (WPL 2026) का फाइनल गुरुवार को वडोदरा में खेला गया। इस मैच में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ने दूसरी बार लीग की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर खिताब से दूर रह गयी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

WPL 2026 Award Winners and Prize Money : विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन (WPL 2026) का फाइनल गुरुवार को वडोदरा में खेला गया। इस मैच में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ने दूसरी बार लीग की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर खिताब से दूर रह गयी।

पढ़ें :- IPL 2026 Double Header Live : आज हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे दो आईपीएल मुक़ाबले, जानें- कब, कहां और किसके बीच होगी भिड़ंत

कोटाम्बी के बीसीए स्टेडियम में गुरुवार शाम खेले गए फाइनल मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 203/4 स्कोर खड़ा किया और इस तरह से आरसीबी को 204 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे स्मृति मंधाना की टीम ने 4 विकेट खोकर और 2 गेंदे शेष रहते हासिल कर लिया। ख़िताबी मुक़ाबले में स्मृति ने 41 गेंदों में 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जिसके लिए उन्हें फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

डब्ल्यूपीएल 2026 की प्राइज मनी और अवॉर्ड विनर्स

विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – ₹6 करोड़ रुपये

उपविजेता: दिल्ली कैपिटल्स (DC) – ₹3 करोड़ रुपये

पढ़ें :- IPL 2026 Points Table: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, देखें- पॉइंट्स टेबल में कौन, किस पायदान पर

डब्ल्यूपीएल 2026 का ऑरेंज कैप विनर (सबसे ज़्यादा रन): स्मृति मंधाना (RCB) – 377 रन (5 लाख रुपये)

डब्ल्यूपीएल 2026 का पर्पल कैप विनर (सबसे ज़्यादा विकेट): सोफी डिवाइन (GG) – 17 विकेट (5 लाख रुपये)

डब्ल्यूपीएल 2026 का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): सोफी डिवाइन (GG) (5 लाख रुपये)

डब्ल्यूपीएल 2026 सीज़न की उभरती हुई खिलाड़ी: नंदिनी शर्मा (DC) (5 लाख रुपये)

डब्ल्यूपीएल 2026 में सबसे ज़्यादा छक्के: हरमनप्रीत कौर (MI) (5 लाख रुपये)

पढ़ें :- RCB vs SRH Head to Head : आरसीबी-सनराइजर्स की अब तक 25 बार हुआ आमना-सामना, जानें- किसका पलड़ा भारी

डब्ल्यूपीएल 2026 का बेस्ट स्ट्राइक रेट: सोफी डिवाइन (GG) (5 लाख रुपये)

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...