1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. why does Lord Ganesha like Modak: गणेश जी को क्यों लगाया जाता है मोदक का भोग, जानें इसे घर में बनाने का तरीका

why does Lord Ganesha like Modak: गणेश जी को क्यों लगाया जाता है मोदक का भोग, जानें इसे घर में बनाने का तरीका

इस साल 7 सिंतबर को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। पूरे देश में गणेश पूजा को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। घरों में गणेश जी की प्रतिमा को अपने घरों में स्थापित किया जाता है दस दिनों तक पूजा अर्चना आदि किया जाता है।दस दिन तक गणेश भगवान को उनके फेवरेट पकवानों का भोग लगाया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

why does Lord Ganesha like Modak: इस साल 7 सिंतबर को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। पूरे देश में गणेश पूजा को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। घरों में गणेश जी की प्रतिमा को अपने घरों में स्थापित किया जाता है दस दिनों तक पूजा अर्चना आदि किया जाता है।दस दिन तक गणेश भगवान को उनके फेवरेट पकवानों का भोग लगाया जाता है।

पढ़ें :- मेरठ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर महिला शोधार्थियों ने यौन शोषण और धमकी का लगाया गंभीर आरोप, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

अंतिम दिन विर्सजित करके अगले साल फिर से जल्दी आने की कामना की जाती है। गणेश जी का फेवरेट भोग मोदक है। आज हम आपको घर में मोदक बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप अपने हाथों से बनाकर भोग लगा सकती है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

जब परशुराम जी के वार से गणपति का दांत टूट गया तो उन्हें भोजन ग्रहण करने में कापी दिक्कत आने लगी. तब माता पार्वती ने उनकी इस परेशानी को दूर करने के लिए मुलायम मोदक बनाए. मोदक खाने से गणपति बहुत खुश हुए, तभी से ये उनका प्रिय व्यंजन हो गया.

काजू मोदक बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 कप काजू,
आधा कप चीनी
थोड़ा सा दूध
भरने के लिए पिस्ता
दूध में डूबा केसर
साँचा

पढ़ें :- Oppo F33 Series 5G भारत में हुई लॉन्च, MediaTek Dimensity 6360 Max SoC और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद

काजू मोदक बनाने का ये है तरीका

काजू मोदक बनाने के लिए सबसे पहले काजू को हलकी आंच पर भून लें।अब उसके बाद काजू को एकदम बारीक पीस लें। अब काजू के पाउडर में आधा कप चीनी पाउडर डालें और इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें दूध डालकर इन्हें तरह से गूँथ लें।

अब छोटी सी लोई लें और उसे सांचे में डालें। मिश्रण के अंदर एक पिस्ता डालें। सांचे को दबाएं। अपाक काजू का मोदक तैयार है।अब पूजा की थाली में मोदक रखें और दूध में डूबे केसर से को मोदक के ऊपर रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...