1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘Ecostan’ पर आखिर ‘अमृत’ क्यों बरसा रहे हैं प्रमुख सचिव, करीबियों के जरिए खेला जा रहा है भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

‘Ecostan’ पर आखिर ‘अमृत’ क्यों बरसा रहे हैं प्रमुख सचिव, करीबियों के जरिए खेला जा रहा है भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

कानपुर के सॉलिड वेस्ट प्लान्ट भवसिंह में पड़े कूड़ा निस्तारण का है। इसके लिए 17​ सितंबर 2021 को एक निविदा आमंत्रित की गई थी। इस निविदा में बड़ा खेल किया गया और इसको Ecostan Infra Private Limited को सौंप दी गई। काम मिलने के बाद Ecostan Infra Private Limited कंपनी की तरफ से जमकर खेल किया गया।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। कूड़ा निस्तारण का काम करने वाली Ecostan कंपनी के कारनामें अब उजागर होने लगे हैं। इस कंपनी पर नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की भी खूब कृपा बरस रही है, जिसके कारण बिना टेंडर के ही 45 करोड़ से ज्यादा का काम कंपनी को सौंप दिया गया। यही नहीं बिना काम किए ही कंपनी को करोड़ों रुपयों का भुगतान भी करा दिया गया। इस पूरे खेल में प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के साथ उनके करीबी अंजनी राय और Ecostan कंपनी के मालिक अभिषेक मिश्रा समेत अन्य लोग शामिल हैं।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

दरअसल, मामला कानपुर के सॉलिड वेस्ट प्लान्ट भवसिंह में पड़े कूड़ा निस्तारण का है। इसके लिए 17​ सितंबर 2021 को एक निविदा आमंत्रित की गई थी। इस निविदा में बड़ा खेल किया गया और इसको Ecostan Infra Private Limited को सौंप दी गई। काम मिलने के बाद Ecostan Infra Private Limited कंपनी की तरफ से जमकर खेल किया गया। कंपनी ने कूड़ा निस्तारण के बजाए कूड़े को गड्ढों और नदियों में बहा दिया और करोड़ों रुपयों का आसानी से भुगतान भी हासिल कर लिया। हालांकि, कंपनी कूड़ा निस्तारण के नाम पर खेल करती रही। इसमें विभाग के अधिकारियों का भी सहयोग भी उन्हें मिलता रहा।

सबसे अहम बात ये है कि, कंपनी को जितना कूड़ा निस्तारण का काम मिला था वो भी पूरा नहीं कर सकी और दोबारा उसी कंपनी को बिना टेंडर प्र​क्रिया के ही काम सौंप दिया गया। ये काम करीब 45 करोड़ के करीब का है। बताया जा रहा है कि, Ecostan Infra Private Limited कंपनी और अधिकारियों की मिलीभगत से गलत तरीके से सर्वे कराया गया और फिर उसी धोखाधड़ी करने वाली कंपनी को काम सौंप दिया गया। ऐसा नहीं कि इस कंपनी ने केवल कानपुर में ये धोखाधड़ी का ये काम किया है इससे पहले प्रयागराज समेत अन्य जगहों पर भी कंपनी ने इस तरह की धोखाधड़ी की है।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

अंजनी राय करता है बड़ा खेल
बताया जा रहा है कि, प्रमुख सचिव अमृत अभिजात का अंजनी राय बेहद ही करीबी है। कूड़ा निस्तारण के काम करने वाली कंपनियों से वसूली और उनको टेंडर दिलाने में इसकी अहम भूमिका होती है। यही नहीं कंपनियों को गलत तरीके से करोड़ों के भुगतान में भी ये अहम भूमिका निभाता है। बताया जा रहा है कि, अंजनी राय और Ecostan Infra Private Limited के मालिक अभिषेक मिश्रा मिलकर खूब धोखाधड़ी कर रहे हैं और सरकार के राजस्व को करोड़ों को चूना लगा रहे हैं।

कई अन्य कंपनियों की धोखाधड़ी का भी होगा खुलासा
कूड़ा निस्तारण के नाम पर खेल करने वाली अन्य कंपनियों का भी खुलासा पर्दाफाश की टीम सिलसिलेवार तरीके से करेगी। अंजनी राय और गगन चड्ढा इस खेल को खेलने में अहम भूमिका निभाते हैं। करोड़ों का गलत भुगतान इनके जरिए कराया जाता है।

 

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...