1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. डोनाल्ड ट्रंप अगले पोप बनेंगे? वाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

डोनाल्ड ट्रंप अगले पोप बनेंगे? वाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस (Pope Francis in Vatican City) के देहांत के बाद जब नए पोप के चयन को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, तो ट्रंप ने इच्छा जाहिर की थी कि वह भी पोप बनना चाहते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस (Pope Francis in Vatican City) के देहांत के बाद जब नए पोप के चयन को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, तो ट्रंप ने इच्छा जाहिर की थी कि वह भी पोप बनना चाहते हैं। फिलहाल अपने इस बयान से एक कदम आगे बढ़ते हुए ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोप के कपड़े पहने हुए एक तस्वीर शेयर की है और तो और इस तस्वीर को अमेरिकी राष्ट्रपति के ऑफिस वाइट हाउस  (White House) ने भी शेयर किया है।

पढ़ें :- 'श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं...' अनिल कुंबले का बड़ा बयान

अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल (Social media platform Truth Social) पर इस फोटो को पोस्ट करने के बाद ट्रंप ने कुछ लिखा नहीं लेकिन उनका इशारा किस तरफ था। इसे उनके समर्थक और उनके विरोधी दोनों ही समझ गए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) की मदद से बनी इस फोटो में ट्रंप को पोप का कैप लगाए हुए और सफेद पारंपरिक कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है। इसमें पोप एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और इनके गले में एक क्रास लटका हुआ है। इतना ही नहीं ट्रंप उंगली के जरिए पोप का पारंपरिक इशारा भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा की मैं कैथोलिक नहीं हूं। एक ईसाई हूं। मैं जीसस क्राइस्ट में भरोसा रखता हूं लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति का पोप के रूप में आना अच्छा नहीं है। वह पोप नहीं है। वह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं उन्हें इस बात का सम्मान करना चाहिए।

वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे यकीन नहीं आ रहा कि ट्रंप ने सच में ऐसी फोटो पोस्ट कर दी है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ट्रंप अब ट्रंप की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (Make America Great Again) नारे पर तंज कसते हुए कहा कि अब मेक पोप ग्रेट अगेन (Make Pope Great Again)। इसके साथ ही उसने ट्रंप की पोप के कपड़े पहने हुए एक और तस्वीर शेयर की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...