1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केवल प्यादे ही पिटेंगे या बादशाह भी…राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हुई कार्रवाई पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

केवल प्यादे ही पिटेंगे या बादशाह भी…राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हुई कार्रवाई पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा को विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय से जारी फरमान के तहत इस्तीफा देकर मुख्यालय पहुंच जाने से क्या करोड़ो-अरबों की चोरी व हेरा-फेरी के आरोपों से बच जाएंगे या कानून का हाथ भी उनके गिरेबान तक पहुंचेंगे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में लगातार सवाल उठ रहे हैं। ट्रस्ट की तरफ से आज अधिकारिक रूप से चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर दी गयी है। वहीं, एफआईआर के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही, एसआईटी जांच जारी है। इन सबके बीच सियासत भी अपने चर्म पर है। अपनी जनता पार्टी के प्रमुख और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, केवल प्यादे ही पिटेंगे या बादशाह भी।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने की चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि, कहा-चांदी की ईंटें, आभूषण समेत सभी सामान सुरक्षित

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा को विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय से जारी फरमान के तहत इस्तीफा देकर मुख्यालय पहुंच जाने से क्या करोड़ो-अरबों की चोरी व हेरा-फेरी के आरोपों से बच जाएंगे या कानून का हाथ भी उनके गिरेबान तक पहुंचेंगे? अब यू.पी. सरकार के कानून राज की परीक्षा होनी है कि केवल प्यादे ही पिटेंगे या बादशाह भी।

पढ़ें :- पहले श्रीराम मंदिर का विरोध और अब चढ़ावे पर जांच पूरी होने से पहले कर रहे हैं घटिया राजनीति...केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

बड़े लोगों को बचाने के आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज हुई एफआईआर में 8 लोगों को नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई है। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद विपक्षी नेताओं ने बड़े लोगों को इस मामले में बचाने का आरोप लगाया। सबसे ज्यादा लोग ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय समेत अन्य पर सवाल उठा रहे हैं।

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि की तरफ से बताया कि, श्रीराम मंदिर (अयोध्या) में पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से हम स्तब्ध, आहत एवं अत्यंत दुखी हैं। समस्त रामभक्तों एवं रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप में यहां सेवा करने वाले हम इसकी न्यायपूर्ण जांच एवं रामभक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के महामंत्री चंपत राय जी और न्यासी अनिल मिश्रा जी से त्यागपत्र प्राप्त हुआ है। न्यास अपनी आगामी बैठक में इसका विचार करेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...