HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Winter Food Bajra Roti : बाजरा फाइबर का बड़ा स्रोत है, तासीर गरम होती है

Winter Food Bajra Roti : बाजरा फाइबर का बड़ा स्रोत है, तासीर गरम होती है

जीवन शैली में व्यस्त लाइफ के कारण भारतीय व्यंजन श्रृंखला के मौसम अनुरूप बनने वाले व्यंजन हम सब से छूटते जा रहे है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Food Bajra Roti: जीवन शैली में व्यस्त लाइफ के कारण भारतीय व्यंजन श्रृंखला के मौसम अनुरूप बनने वाले व्यंजन हम सब से छूटते जा रहे है। सर्दियों के मौसम में मोटे अनाजों के पकवान हमारी भोजन श्रृंखला के अंग रहे। ठंड के मौसम में गर्मागर्म बाजरे की खिचड़ी का स्वाद बहुत स्वादिष्ट होता है। राजस्थान की इस  बाजरे की रोटी और कचौड़ी को लोग बहुत ही चाव से खाते है। बाजरा कैल्शियम से भरपूर होता है। इसके अलावा बाजरे में विटामिन बी, फाइबर, प्रोटीन, कार्ब, आयरन, खनिज और फाइटेट, फिनोल और टैनिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं। आईये जानते है बाजरे के बने व्यंजनों के फायदे के बारे में।

पढ़ें :- Cashew Almond Kulfi: घर में इस तरह बनाएं काजू बादाम कुल्फी, गर्मी से मिलेगी राहत, बच्चे भी खाकर होंगे खुश

1.बाजरे की तासीर गरम होती है इसलिए ठंड में इसके सेवन से आपका शरीर अंदर से गर्म रहता है।

2.बाजरे के आटे में दूसरे अनाज की तुलना में अधिक ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।

3.बाजरे में पेट सम्बंधी रोग , कफ , बलगम को ठीक करने वाले गुण होते है।

4.बाजरे के आटे में हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर एक अच्छा उबटन बनता है जिससे त्वचा में निखार आता है।

पढ़ें :- Crispy Corn Recipe: बच्चे कर रहे हैं खाने की जिद, तो घर में ही ऐसे बनाएं क्रिस्पी कॉर्न

5.छिलका उतारने पर अनाजों का थायमिन और फाइबर नष्ट हो जाता है। अत: बाजरा खिचड़ी के रूप में खाने से ज्यादा फायदा होता है।

6.बाजरा फाइबर का बड़ा स्रोत होता है इससे पाचन क्रिया और लीवर ठीक रहता है।पेट के अल्सर से पीड़ित लोगो के लिए भी बाजरा लाभकारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...