HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Winter Foods : खान-पान से सर्दियों का लुत्फ उठाया जा सकता, ये खाद्य पदार्थ ठंड से लड़ने की  ताकत  देते हैं

Winter Foods : खान-पान से सर्दियों का लुत्फ उठाया जा सकता, ये खाद्य पदार्थ ठंड से लड़ने की  ताकत  देते हैं

मौसम और जायका के संबंध गहरा है। मौसम के अनुरूप शरीर व्यवहार करता है। सर्दियों के मौसम में आहार चयन बहुत उपयोगी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Foods : मौसम और जायका के संबंध गहरा है। मौसम के अनुरूप शरीर व्यवहार करता है। सर्दियों के मौसम में आहार चयन बहुत उपयोगी है। ठंड से लड़ने के लिए सर्दियों के मौसम गर्म तासीर के खाद्य पदार्थ आहार में शामिल करना जरूरी है।  खानपान में उचित बदलाव करके स्वस्थ रहते हुए मौसम का आनंद उठाया जा सकता है। सर्दियों में मूंगफली न केवल सेहत के लिए लाभकारी होती है, बल्कि इसका स्वाद भी लोगों को बहुत पसंद आता है।

पढ़ें :- Cashew Almond Kulfi: घर में इस तरह बनाएं काजू बादाम कुल्फी, गर्मी से मिलेगी राहत, बच्चे भी खाकर होंगे खुश

 सरसों के पत्ते
सरसों के पत्ते कैलोरी में कम होते हैं और इनमें बहुत कम ग्लाइसेमिक लोड होता है। ये पत्ते फाइटोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो मधुमेह के रोगियों के लिए एक अतिरिक्त लाभ है।

खजूर
खजूर में विटामिन A और B काफी मात्रा में पाया जाता है। गर्म तासीर होने के कारण ये हमें बाहरी ठंड से भी बचाता है। खजूर में फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम समेत फाइबर भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं।

तिल
तिल सफेद और काले रंग के छोटे-छोटे दाने होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे ठंड में ही खाया जाता है। इसमें एंटी- बैक्टीरियल मिनरल्स होते हैं। ठंड के मौसम में तिल के लड्डू,पापड़ी, तेल खाने में स्वादिष्ट होते है।

मूंगफली
मूंगफली एक प्रकार का मेवा (Nuts) है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट के साथ कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। मूंगफली में प्रोटीन, तेल और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

पढ़ें :- Crispy Corn Recipe: बच्चे कर रहे हैं खाने की जिद, तो घर में ही ऐसे बनाएं क्रिस्पी कॉर्न

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...