1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Womens World Cup 2025 : प्रतिका रावल महिला विश्व कप से आउट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले भारत को बड़ा झटका

Womens World Cup 2025 : प्रतिका रावल महिला विश्व कप से आउट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले भारत को बड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप 2025 (Women's World Cup 2025) के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल (Pratika Rawal) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। बांग्लादेश के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए आखिरी लीग स्टेज मैच में प्रतिका कैच पकड़ते वक्त चोटिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप 2025 (Women’s World Cup 2025) के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल (Pratika Rawal) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। बांग्लादेश के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए आखिरी लीग स्टेज मैच में प्रतिका कैच पकड़ते वक्त चोटिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) को बताया कि जिस तरह से वह गिरी, उससे साफ हो गया कि वह नॉकआउट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई

टखने में आई चोट

यह घटना बांग्लादेश की पारी के 21वें ओवर में हुई। दीप्ति शर्मा की गेंद पर शर्मिन अख्तर ने मिडविकेट की ओर शॉट खेला। रावल गेंद रोकने के लिए बाईं ओर दौड़ीं, लेकिन उनका पैर अचानक स्लिप हो गया और उनका टखना मुड़ गया। दर्द से कराहती रावल जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद फिजियो की मदद से वह मैदान से बाहर गईं।

इसके बाद वह भारत की पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरीं। उनकी जगह अमनजोत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ पारी की शुरुआत की। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 8.4 ओवर तक बल्लेबाजी की, जिसमें अमनजोत ने नाबाद 15 रन बनाए। मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...