1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. World EV Day 2026 : इलेक्ट्रिक स्कूटर या मोटरसाइकिल लेने का है प्लान तो ये 7 मॉडल्स हैं बेहतर विकल्प, जानें कीमत और ​फीचर्स?

World EV Day 2026 : इलेक्ट्रिक स्कूटर या मोटरसाइकिल लेने का है प्लान तो ये 7 मॉडल्स हैं बेहतर विकल्प, जानें कीमत और ​फीचर्स?

देश में लगातार पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने रोजाना स्कूटर और मोटरसाइकिल से सफर करने वाले लोगों की जेब पर काफी असर डाला है। ऐसे में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स उन लोगों के लिए एक विकल्प बनकर उभरे हैं, जो कम running cost के साथ रोजाना की आवाजाही करना चाहते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में लगातार पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने रोजाना स्कूटर और मोटरसाइकिल से सफर करने वाले लोगों की जेब पर काफी असर डाला है। ऐसे में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स उन लोगों के लिए एक विकल्प बनकर उभरे हैं, जो कम running cost के साथ रोजाना की आवाजाही करना चाहते हैं। खास बात ये है कि अब इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल सिर्फ पर्यावरण के लिहाज से ही नहीं, बल्कि फीचर्स, डिजाइन और रेंज के मामले में भी पहले से काफी बेहतर हो गए हैं।

पढ़ें :- उबर और रैपिडो भारत के इस शहर में 6 महीने के लिए बैन, इससे पहले ओला भी हुआ था बैन

World EV Day 2026 के मौके पर अगर आप भी पेट्रोल से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे हैं, इलेक्ट्रिक स्कूटर या मोटरसाइकिल लेने का प्लान बना रहे हैं तो बाजार में मौजूद इन 7 मॉडल्स पर नजर डाल सकते हैं। इस लिस्ट में अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल शामिल हैं।

1. Zelio Legender+ Premium

कीमत: ₹65,059 (एक्स-शोरूम)

अगर आप कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Zelio Legender+ Premium एक अच्छा ऑप्शन है। ये स्कूटर अपने आधुनिक डिजाइन के चलते पारंपरिक स्कूटर से बेहद अलग दिखता है। स्कूटर के फीचर्स रोजमर्रा की राइड को सुविधाजनक बनाने में मदद करते हैं। इसमें अलॉय व्हील्स, LED लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं, जो इसके लुक के साथ-साथ राइडिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाते हैं।

पढ़ें :- Xiaomi SkyNomad :  श्याओमी स्काईनोमैड सिंगल चार्ज में 1700KM जाती है ,  7-सीटर SUV लॉन्च

फीचर्स की बात करें तो Zelio Legender+ Premium में USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे सफर के दौरान मोबाइल चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रिवर्स गियर तंग जगहों पर स्कूटर को आसानी से निकालने में मदद करता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म और सेंट्रल लॉकिंग मिलती है, जबकि कीलेस स्टार्ट रोजाना इस्तेमाल को आसान बनाता है। इसमें सामान रखने के लिए अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 25 km/h तक है और कंपनी के अनुसार, वेरिएंट के आधार पर ये एक बार चार्ज करने पर 150 km तक की रेंज दे सकता है। कम स्पीड, आसान हैंडलिंग और कम रनिंग कॉस्ट के चलते ये शहर के भीतर रोजाना के सफर के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

2. Oben Rorr Evo

कीमत: ₹1,24,999 (एक्स-शोरूम)

अगर स्कूटर की जगह आप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की तलाश में हैं, तो Oben Rorr Evo इस लिस्ट में शामिल है। ये उन riders को ध्यान में रखती है जो इलेक्ट्रिक बाइक में बेहतर परफॉरमेंस और ज्यादा रेंज चाहते हैं। Rorr Evo में 3.4 kWh बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी 180 km की IDC रेंज का दावा करती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 9 kW का पीक पावर आउटपुट देती है और बाइक की कंपनी क्लेंमड टॉप स्पीड 110 km/h है। इसमें अलग-अलग riding modes के साथ 5-inch TFT display, Bluetooth connectivity, navigation, regenerative braking और reverse mode जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में Rorr Evo उन लोगों के लिए दिलचस्प विकल्प हो सकती है जो रोजाना commute के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में परफॉरमेंस भी चाहते हैं।

3. Ola S1 X

पढ़ें :- Maruti Offers : मारुति फेस्टिव ऑफर्स का उठाएं लाभ , सस्ती हुईं कारें, Alto से Swift तक पर छूट

कीमत: ₹84,999 से शुरू

Ola S1 X उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो comparatively affordable price में इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ मॉर्डन फीचर्स भी चाहते हैं। ये 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh battery options में उपलब्ध है। 2 kWh variant की क्लेमड IDC रेंज 108 km है, जबकि बड़े बैट्ररी ऑपशन्स में range 176 km और 242 km IDC तक जाती है। अलग-अलग battery configurations के कारण खरीदार अपनी रोजाना आवाजाही के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं। S1 X का design modern है और ये उन urban riders के लिए एक किफायती विकल्प हो सकता है जिन्हें शहर में रोजाना के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए।

4. Bajaj Chetak C25

कीमत: ₹91,399 से शुरू

Bajaj Chetak C25 को खासतौर पर urban commuting को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 2.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी के अनुसार ये 113 km तक की certified range दे सकता है। Chetak C25 में metal body, hill-hold assist और 25-litre boot space जैसे practical features मिलते हैं। इसका compact design शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से उपयोगी हो सकता है। Bajaj की ब्रांड पहचान के साथ आने वाला ये electric scooter उन buyers को आकर्षित कर सकता है जो EV में ट्रेडिशनल स्कूटर फील और मॉर्डन इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का दमदार कॉमबिनेशन चाहते हैं।

5. Ather Rizta
कीमत: ₹1,21,999 से शुरू

पढ़ें :- Lectrix Nduro 3.0 Electric Scooter : लेक्ट्रिक्स एनड्यूरो 3.0 इलेक्ट्रिक स्कूटरएक बार चार्ज करें और 142Km तक चलाएं, जानें कीमत

परिवार के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे खरीदारों के बीच Ather Rizta एक प्रमुख विकल्प है। इसे खासतौर पर comfort और practicality को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Rizta के अलग-अलग variants 123 km से लेकर 161 km तक की क्लेमड IDC रेंज के साथ आते हैं और इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है। इसमें बड़ा सीटिंग एरिया, नेविगेशन और कनेक्टिड फीचर्स मिलते हैं। इसका फोकस परफॉरमेंस के बजाय comfortable और practical family commuting पर ज्यादा दिखाई देता है, जिससे ये रोजाना शहर के सफर के लिए उपयोगी हो सकती है।

6. Revolt RV400

कीमत: लगभग ₹1.24 लाख से शुरू (एक्स-शोरूम)

Revolt RV400 भारत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट के शुरुआती पसंदीदा नामों में से एक रही है। बाइक का design conventional motorcycle जैसा है, जबकि इसमें electric powertrain दिया गया है। RV400 में 3.24 kWh lithium-ion battery और 3 kW की मोटर मिलती है। कंपनी के अनुसार ये सिंगल चार्ज में लगभग 150 km तक की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 85 km/h है। रोजाना शहर में commute करने के साथ motorcycle-style riding experience चाहने वालों के लिए RV400 एक विकल्प हो सकती है।

7. Tork Kratos R

कीमत: लगभग ₹1.49 लाख से शुरू (एक्स-शोरूम)

Tork Kratos R उन riders के लिए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल का विकल्प है जो ट्रेडिशनल बाइक डिजाइन के साथ बेहतर परफॉमेंस चाहते हैं। इसमें 4 kWh बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। बाइक की क्लेमड रेंज करीब 150 km तक है, जबकि इसकी टॉप स्पीड लगभग 105 km/h है। इसके sporty design और motorcycle-oriented riding dynamics इसे ऐसे buyers के लिए अलग बनाते हैं जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाना चाहते हैं, लेकिन स्कूटर की जगह एक बेहतरीन परफॉरमेंस वाली मोटरसाइलक चाहते हैं।

पढ़ें :- Mercedes-AMG Electric Bicycle :  मर्सिडीज-बेंज की E-साइकिल भारत में लॉन्च,जानें 100KM रेंज , गियर और खासियत

इलेक्ट्रिक टू-वीलर्स की लोकप्रियता बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। पेट्रोल की तुलना में कम running cost, relatively low maintenance और शहर के रोजाना के सफर के लिए पर्याप्त रेंज इन्हें आकर्षक बनाती है। साथ ही, नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और मोटरसाइकल में digital displays, connected technology, navigation, riding modes और smartphone integration जैसे features भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, EV खरीदने से पहले सिर्फ क्लेमड रेंज या शुरुआती कीमत को देखना पर्याप्त नहीं है। खरीदारों को अपने daily travel distance, charging availability, battery warranty, after-sales service और ownership cost को भी ध्यान में रखना चाहिए।

World EV Day 2026 के मौके पर इन 7 इलेक्ट्रिक टू-वीलर्स से ये साफ है कि भारतीय बाजार में EVs अब केवल एक विकल्प नहीं रह गए हैं। अलग-अलग बजट और riding requirements के हिसाब से consumers के पास अब पहले से कहीं ज्यादा options मौजूद हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...