अगर आप मारुति की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो सितबंर का महीना आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति का सितंबर धमाका ऑफर शुरू हो गया है। इस ऑफर के दौरान, WagonR से लेकर Alto K10 तक पर बंपर छूट दी जा रही है। आइए आपको Arena कारों के फेस्टिव ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
Maruti Offers : अगर आप मारुति की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो सितबंर का महीना आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति का सितंबर धमाका ऑफर शुरू हो गया है। इस ऑफर के दौरान, WagonR से लेकर Alto K10 तक पर बंपर छूट दी जा रही है। आइए आपको Arena कारों के फेस्टिव ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
मारुति सुज़ुकी विक्टोरिस पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
सितंबर महीने का सबसे बड़ा ऑफर मारुति सुज़ुकी विक्टोरिस पर उपलब्ध है। इसके पेट्रोल और CNG दोनों वर्जन्स पर अधिकतम 85 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। जबकि Strong Hybrid वैरिएंट पर 1.35 लाख रुपये तक का काफी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
लॉयल्टी/अपग्रेड ऑफर
ऑफर स्ट्रक्चर में 20 हजार रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट शामिल है। इसके साथ एक्सचेंज, लॉयल्टी/अपग्रेड और स्क्रैपेज से जुड़े एडिशनल इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान पुरानी कार एक्सचेंज या अपग्रेड करने की सोच रहे ग्राहकों के लिए ये ऑफर Strong Hybrid को काफी किफायती विकल्प बना देता है।
मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक WagonR पर भी इस महीने शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। वैगनआर पेट्रोल पर 57,500 रुपये तक के कुल फायदे मिल रहे हैं। जिसमें एलिजिबल वैरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक का कंज्यूमर ऑफर और एक्सचेंज जैसे इंसेंटिव शामिल हैं। वहीं वैगनआर सीएनजी पर अधिकतम 47,500 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं।
एंट्री-लेवल कार Alto K10 पर वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग ऑफर स्ट्रक्चर तय किए गए हैं। Alto K10 LXI पेट्रोल पर सबसे ज्यादा 52,500 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
Maruti Suzuki S-Presso पेट्रोल पर सितंबर 2026 में 37,500 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इस पैकेज में 10 हजार का कंज्यूमर ऑफर शामिल है।
हाल ही में लॉन्च हुई नई Maruti Swift पेट्रोल पर सितंबर के दौरान 45,000 रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं। पेट्रोल मॉडल पर 15 हजार का कंज्यूमर ऑफर है।