1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Xiaomi Power Bank : Xiaomi ने लॉन्च किए 3 नए पावर बैंक , मिलेगी 165W की सुपरफास्ट चार्जिंग

Xiaomi Power Bank : Xiaomi ने लॉन्च किए 3 नए पावर बैंक , मिलेगी 165W की सुपरफास्ट चार्जिंग

Xiaomi ने भारत में अपने नए पावर बैंक्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने मंगलवार को Xiaomi अल्ट्राथिन मैग्नेटिक पावर बैंक 5000 15W के साथ ही Xiaomi Magnetic पावर बैंक 10000 45W और Power Bank 20000 165W भी पेश किए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Xiaomi Power Bank : Xiaomi ने भारत में अपने नए पावर बैंक्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने मंगलवार को Xiaomi अल्ट्राथिन मैग्नेटिक पावर बैंक 5000 15W के साथ ही Xiaomi Magnetic पावर बैंक 10000 45W और Power Bank 20000 165W भी पेश किए हैं। ये सभी नए पावर बैंक अगले हफ्ते से देश में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आइए अब बिना देर किए एक नजर इनके फीचर्स और कीमत पर डालते हैं।

पढ़ें :- Dreame H12 Dual FlexReach Wet & Dry Vacuum : ये वैक्यूम क्लीनर फर्श से कार तक करेगा सफाई, जानें कीमत

तीनों पावर बैंक्स की कीमत कितनी है?
वही Xiaomi अल्ट्राथिन मैग्नेटिक पावर बैंक 5000 15W की कीमत भारत में 5,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत आप इसे 5,499 रुपये में खरीद सकेंगे। यह पावर बैंक ग्रेफाइट ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर और रेडिएंट ऑरेंज जैसे तीन कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं, Xiaomi Power Bank 20000 165W की कीमत 4,999 रुपये है। इन दोनों पावर बैंकों की बिक्री भारत में 11 सितंबर से शुरू होगी।

इसके अलावा, Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W को 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. लेकिन लॉन्च ऑफर में इसे 3,699 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह पावर बैंक Black और White कलर ऑप्शन में मिलेगा और इसकी बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी। Xiaomi के

ये तीनों नए पावर बैंक Amazon, Flipkart, Xiaomi के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा Swiggy Instamart, Blinkit और Zepto से खरीदे जा सकेंगे।

तीनों नए मॉडल्स में Xiaomi Power Bank 20000 165W सबसे बड़ी 20,000mAh बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है। यह पावर बैंक कुल मिलाकर 165W तक का आउटपुट देने में माहिर है। इसमें पहला USB Type-C पोर्ट 120W तक की Fast charging support करता है, जबकि दूसरे USB Type-C पोर्ट से 45W तक का आउटपुट मिलता है। इसमें एक इन-बिल्ट USB Type-C केबल भी दी गई है, जो 120W तक की Fast charging support करती है। इसके अलावा इसमें USB Type-A पोर्ट भी मौजूद है।

पढ़ें :- OnePlus N6 Lite की इंडियन मार्केट में लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर माइक्रोसाइट हुई लाइव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...