1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Xiaomi SkyNomad :  श्याओमी स्काईनोमैड सिंगल चार्ज में 1700KM जाती है ,  7-सीटर SUV लॉन्च

Xiaomi SkyNomad :  श्याओमी स्काईनोमैड सिंगल चार्ज में 1700KM जाती है ,  7-सीटर SUV लॉन्च

शाओमी ऑटो (Xiaomi Auto) द्वारा पेश की गई एक इंटेलिजेंट, रीकॉन्फिगरेबल और बड़े स्पेस वाली Extended-Range Electric Vehicle (EREV) SUV सीरीज है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Xiaomi SkyNomad : शाओमी ऑटो (Xiaomi Auto) द्वारा पेश की गई एक इंटेलिजेंट, रीकॉन्फिगरेबल और बड़े स्पेस वाली Extended-Range Electric Vehicle (EREV) SUV सीरीज है। चीन में सिंतबर 2026 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च की गई यह सीरीज शाओमी के नए कुनलुन आर्किटेक्चर (Kunlun Platform) पर आधारित है, जिसका मुख्य उद्देश्य परिवारों के लिए एक आलीशान और बेहद लंबी रेंज वाला सफर देना है।

पढ़ें :- उबर और रैपिडो भारत के इस शहर में 6 महीने के लिए बैन, इससे पहले ओला भी हुआ था बैन

कंपनी ने आधिकारिक रूप से अपनी स्काईनोमाड (Xiaomi SkyNomad) सीरीज को लॉन्च किया है। इस रेंज में चार मॉडल्स एक्सटेंडेड रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल कैटेगरी के है। इसमें स्काईनोमाड एन70 (N70) और एन90 (N90) नेमप्लेट के तहत चार कॉन्फिग्रेशन आते हैं।

लचीला केबिन (Reconfigurable Cabin)
इसके अंदर 1.9 मीटर लंबे स्लाइडिंग ट्रेक्स दिए गए हैं, जिससे सीटों को पूरी तरह से घुमाया (Rotate) या फ्लैट किया जा सकता है। इसे आसानी से एक डबल बेड, लाउंज, या बिजनेस मीटिंग रूम में बदला जा सकता है।

स्मार्ट डिस्प्ले व इकोसिस्टम
इसमें 16.1 इंच का 3K मेन टचस्क्रीन, 20 इंच का हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) और 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डैशबोर्ड मिलता है, जो शाओमी के HyperOS पर काम करता है। इसके जरिए घर के शाओमी अप्लाइअंसेज को कार से ही कंट्रोल किया जा सकता है।

कंबाइन्ड रेंज
सबसे पहले बात करते हैं एन70 प्रो की, जो एक फ्रंट व्हील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन मॉडल है। इस कार में 52kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड इलेक्ट्रिक रेंज 351 किलोमीटर है। वहीं इंजन और इलेक्ट्रिक अवतार की कंबाइन्ड रेंज 1351 किलोमीटर है।

पढ़ें :- World EV Day 2026 : इलेक्ट्रिक स्कूटर या मोटरसाइकिल लेने का है प्लान तो ये 7 मॉडल्स हैं बेहतर विकल्प, जानें कीमत और ​फीचर्स?

रेंज
इसका एन70 मैक्स अवतार डुअल मोटर के साथ आता है. ऑल व्हील ड्राइव वाली इस कार में 76kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी इलेक्ट्रिक अवतार में क्लेम्ड रेंज 505 किलो मीटर है।

वहीं इसकी कंबाइन्ड रेंज (इलेक्ट्रिक + पेट्रोल) 1461 किलोमीटर है।

कीमत (Price)
चीन के बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 209,900 युआन (लगभग $31,275 या ₹26 लाख रुपये) से शुरू होती है, जबकि टॉप-एंड N90 Max वेरिएंट्स की कीमत फीचर्स के आधार पर लगभग 38 लाख से 44 लाख रुपये के बीच जाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...