1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mercedes-AMG Electric Bicycle :  मर्सिडीज-बेंज की E-साइकिल भारत में लॉन्च,जानें 100KM रेंज , गियर और खासियत

Mercedes-AMG Electric Bicycle :  मर्सिडीज-बेंज की E-साइकिल भारत में लॉन्च,जानें 100KM रेंज , गियर और खासियत

लग्जरी कारों की दुनिया में अपनी परफॉर्मेंस और स्पोर्टी डिजाइन के लिए मशहूर Mercedes-AMG अब इलेक्ट्रिक साइकिल सेगमेंट में भी उतर गई है। मर्सिडीज-बेंज ने लग्जरी ई-साइकिलों की एक नई रेंज लॉन्च करके भारत में इलेक्ट्रिक साइकिल सेगमेंट में आधिकारिक तौर पर प्रवेश कर लिया है। इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाली कंपनी EMotorad ने मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ साझेदारी कर इस खास रेंज को भारतीय बाजार में उतारा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mercedes-AMG Electric Bicycle : लग्जरी कारों की दुनिया में अपनी परफॉर्मेंस और स्पोर्टी डिजाइन के लिए मशहूर Mercedes-AMG अब इलेक्ट्रिक साइकिल सेगमेंट में भी उतर गई है। मर्सिडीज-बेंज ने लग्जरी ई-साइकिलों की एक नई रेंज लॉन्च करके भारत में इलेक्ट्रिक साइकिल सेगमेंट में आधिकारिक तौर पर प्रवेश कर लिया है। इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाली कंपनी EMotorad ने मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ साझेदारी कर इस खास रेंज को भारतीय बाजार में उतारा है।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

कंपनी के मुताबिक, इस रेंज में तीन ई-बाइक शामिल हैं। इनकी बिक्री भारत में चुनिंदा मर्सिडीज-बेंज रिटेल स्टोर के जरिए ही की जाएगी। यानी ग्राहक इन्हें आम साइकिल स्टोर पर नहीं बल्कि चुनिंदा मर्सिडीज-बेंज आउटलेट पर देख और खरीद सकेंगे।

भारत में ही बनेंगी मर्सिडीज की ई-बाइक
इस साझेदारी की खास बात यह है कि इन ई-बाइक का निर्माण भारत में ही किया जाएगा. EMotorad इन ई-बाइक को भारत में तैयार करेगा. कंपनी सिर्फ निर्माण और बिक्री तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्राहकों को बिक्री के बाद मिलने वाली सेवाओं की जिम्मेदारी भी संभालेगी।

सर्विस
इसमें सर्विस, मरम्मत और ग्राहक सहायता जैसी सेवाएं शामिल होंगी। इससे मर्सिडीज-बेंज के ग्राहकों को ई-बाइक खरीदने के बाद भी एक व्यवस्थित सेवा का अनुभव मिलने की उम्मीद है.

Mercedes-EMotorad की साझेदारी
इस साझेदारी में Mercedes-AMG PETRONAS की पहचान और EMotorad की ई-बाइक विशेषज्ञता को एक साथ लाया गया है। मर्सिडीज की तरफ से ई-बाइक में डिजाइन और रेसिंग से जुड़ी पहचान देखने को मिलेगी, जबकि EMotorad इनके निर्माण, वितरण और ग्राहक अनुभव का काम संभालेगा।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स

EMotorad के मुताबिक, इस रेंज की तीनों ई-बाइक अपने आप में खास हैं और दुनिया के सबसे आधुनिक ई-बाइक मॉडल में शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि साझेदारी के जरिए भारतीय ग्राहकों को ई-बाइक की नई तकनीक का अनुभव देने की कोशिश की गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...