1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Wrestler Protest: पुलिस ने महिला जत्थे की अगुवाई कर रही NCP नेता सोनिया दुहन को हिरासत में लिया

Wrestler Protest: पुलिस ने महिला जत्थे की अगुवाई कर रही NCP नेता सोनिया दुहन को हिरासत में लिया

जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारी पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान रोहतक के सांपला में पुलिस व महिला जत्थे के बीच झड़प हो गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Wrestler Protest Delhi News: नई दिल्ली। जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारी पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ  पहलवानों के समर्थन में कूच कर रहे रोहतक के सांपला में महिला जत्थे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- गृह मंत्री अमित शाह के एडिडेट वीडिया का मामला: दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को भेजा नोटिस

रोहतक के सांपला में पुलिस व महिला जत्थे के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने बल पूर्वक महिला जत्थे की अगुवाई करने वाली सोनिया दुहन (Sonia Duhan) व अन्य महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। महिलाओं का जत्था हिसार से चलकर दिल्ली जा रहा था। महिलाओं का जत्था सांपला के कालीदास मंदिर में रुका हुआ था। पुलिस ने पहुंच कर दाबिश दी।

पढ़ें :- Fake Video Case : Amit Shah के वीडियो से छेड़छाड़ पर दिल्ली पुलिस सख्त, X व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को लिखा पत्र

हिरासत में लेने के दौरान पुलिस और महिलाओं में काफी रस्साकसी हुई। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला जत्थे को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- Delhi News : आतिशी और दिल्ली पुलिस में जोरदार बहस, AAP कार्यकर्ता बोले- विपक्षियों को मार दो गोली

 

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने जब बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को हिरासत में ले लिया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

पढ़ें :- Delhi Borewell Accident : चोरी करने आया शख्स गिरा बोरवेल में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इससे पहले विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर आरोप लगाए थे कि महिला महापंचायत में शामिल होने आ रहे सभी लीडर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि आज महापंचायत जरूर होगी। हम अपने स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। वे आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं, लेकिन देश में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...