1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Points Table: टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी पिछड़ी, घर पर क्लीन स्वीप से हुआ भारी नुकसान

WTC Points Table: टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी पिछड़ी, घर पर क्लीन स्वीप से हुआ भारी नुकसान

WTC 2025-2027 Points Table: गुवाहाटी टेस्ट के आखिरी दिन भारत की दूसरी पारी 140 रन पर सिमट गयी और साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 408 रनों से जीत लिया। यह रनों के हिसाब से भारत की अब तक की सबसे शर्मनाक हार है और कोच गौतम गंभीर के छोटे से कार्यकाल में भारत का दूसरी बार घर पर सूपड़ा साफ हुआ है। जिसके बाद भारत को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में तगड़ा नुकसान हुआ है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ओवरकॉन्फिडेंट टीम इंडिया को अपना Ego छोड़कर हालात के हिसाब से ढलने की ज़रूरत : सुनील गावस्कर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारत डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र के पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर खिसक गया है। टीम के 52 अंक के साथ 48.15 जीत प्रतिशत अंक रह गए। पाकिस्तान उससे ऊपर है, जो 12 अंकों और 50 जीत प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गया है। भारत के खिलाफ इस जीत से पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की पोजीशन और मजबूत हो गई है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के ठीक बाद दूसरे नंबर पर है, जिसके चार टेस्ट में 36 पॉइंट्स हैं। उनका जीत प्रतिशत अंक 66.67 से सुधरकर 75 हो गया है। ऑस्ट्रेलिया 48 अंक और 100 जीत प्रतिशत अंक साथ पहले स्थान पर बरकरार है। तीसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसके 16 अंक और 66.67 जीत प्रतिशत अंक हैं। 

डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र के पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

पढ़ें :- VIDEO : सूर्या की संजू पर ये टिप्पणी फैंस को नहीं आयी पसंद, कप्तान की हो रही आलोचना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...