1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. X Subscription Cuts: एलन मस्क ने भारत में एक्स सब्सक्रिप्शन की कीमत की आधी, देखें- लेटेस्ट प्लान

X Subscription Cuts: एलन मस्क ने भारत में एक्स सब्सक्रिप्शन की कीमत की आधी, देखें- लेटेस्ट प्लान

X Subscription Cuts: अरबपति एलन मस्क ने भारत के एक्स यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सभी तरह सब्सक्रिप्शन पर पर भारी कटौती की है। जिसके बाद एक्स सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग आधी हो गयी है। आइये एक्स के नए बेसिक, प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान पर एक नजर डाल लेते हैं- 

By Abhimanyu 
Updated Date

X Subscription Cuts: अरबपति एलन मस्क ने भारत के एक्स यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सभी तरह सब्सक्रिप्शन पर पर भारी कटौती की है। जिसके बाद एक्स सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग आधी हो गयी है। आइये एक्स के नए बेसिक, प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

एक्स के नए वेब सब्सक्रिप्शन प्लान

एक्स के वेब यूजर्स के लिए का बेसिक सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 170 रुपये/महीने और 1700 रुपये/साल कर दी गयी है। इससे पहले ये कीमत 244 रुपये/महीने और 2591 रुपये/साल थी। वहीं, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए अब 427 रुपये/महीने और 4272 रुपये/साल देना होगा, यह पहले 650 रुपये/महीने और 6800 रुपये/साल था। प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत अब 2570 रुपये/महीने या 26,400 रुपये/साल है, जो पहले 3470 रुपये/महीने और 34,340 रुपये/साल थी।

एक्स के नए मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान

एक्स के मोबाइल यूजर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 470 रुपये/महीने हो गयी है, जो पहले 900 रुपये/महीने थी। वहीं, प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत प्लान 5000 रुपये/महीने से घटकर 3000 रुपये/महीने कर दी गयी है। बेसिक प्लान अब 170 रुपये/महीना और 1,700 रुपये/सालाना में मिलेगा। जो पहले 244 रुपये/ महीना और 2,591 रुपये/सालाना था।

पढ़ें :- Musk's AI-Robots Future Vision : AI-रोबोट्स करेंगे दुनिया के सारे काम, मस्क ने फ्यूचर व‍िजन में बतायी से बातें

एक्स प्लान्स में अंतर और बेनीफिट

बेसिक प्लान: इसमें लिमिटेड प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जिनमें पोस्ट एडिट करने, लंबे वीडियो अपलोड करने, रिप्लाई प्रायरिटी और पोस्ट फॉर्मेटिंग आदि शामिल हैं।

प्रीमियम प्लान: इसमें यूजर्स को बेसिक प्लान में मिलने वाले बेनीफिट्स के अलावा X Pro क्रिएटर, एनालिटिक्स, कम ऐड, ब्लू टिक और GrokAI का एक्सेस मिलता है। यह प्लान इंडिविजुअल क्रिएटर्स के लिए है।

प्रीमियम प्लस प्लान: एक्स के इस सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को ऐड-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा मैक्सिमम रिप्लाई बूस्ट, लंबे आर्टिकल पोस्ट, रीयल टाइम रडार ट्रेंड टूल आदि का एक्सेस मिलेगा। यह प्लान खास तौर पर बिजनेस यूजर्स के लिए है।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...