1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. बुलेटप्रूफ से भी आगे है शी जिनपिंग की ये खास कार, Hongqi N701 की सुरक्षा ऐसी कि उड़ जाएंगे होश

बुलेटप्रूफ से भी आगे है शी जिनपिंग की ये खास कार, Hongqi N701 की सुरक्षा ऐसी कि उड़ जाएंगे होश

शी जिनपिंग के भारत दौरे के साथ उनकी खास सरकारी कार Hongqi N701 भी चर्चा में है। यह बेहद सुरक्षित और हाई-टेक कार है, जिसमें खास सुरक्षा फीचर्स के साथ केमिकल अटैक जैसी स्थिति से बचाव के इंतजाम भी बताए जाते हैं।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

China President Car: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों भारत दौरे पर हैं और उनके दौरे के साथ उनकी खास सरकारी कार Hongqi N701 भी चर्चा में है। देखने में भले ही यह एक लग्जरी लिमोजिन जैसी नजर आती हो, लेकिन इसकी असली पहचान इसका हाई-सिक्योरिटी सेटअप है। यह कार आम लोगों के लिए नहीं बनाई गई है, बल्कि चीन के शीर्ष सरकारी अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए तैयार की गई है।

पढ़ें :- BRICS समिट: सात साल बाद भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, 400 लोगों का दल भी होगा साथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hongqi N701 करीब 5.5 मीटर लंबी है। इसका डिजाइन काफी सादा और सरकारी कार जैसा रखा गया है। सामने बड़ी ग्रिल, मोटे पिलर, डार्क हेडलैंप और क्रोम फिनिश इसे अलग पहचान देते हैं। Hongqi नाम का मतलब लाल झंडा होता है, इस ब्रांड का चीन के सरकारी आयोजनों से काफी पुराना रिश्ता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, N701 की करीब 50 यूनिट ही तैयार की जानी हैं और इसे सामान्य शोरूम से खरीदना संभव नहीं है।

N701 की पूरी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर कई दावे सामने आते रहे हैं। रिपोर्ट्स में इसे बुलेटप्रूफ ग्लास, आर्मर प्लेटिंग और खास सुरक्षा वाले टायरों से लैस बताया जाता है। इतना ही नहीं, कार में एक खास एयर कंप्रेशन सिस्टम होने की भी चर्चा है।

जानें राष्ट्रपति शी जिनिपिंग की आधिकारिक कार की खासियत। AI IMAGE

दावा है कि किसी केमिकल अटैक जैसी स्थिति में यह सिस्टम बाहर की दूषित हवा को कार के अंदर पहुंचने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा कार को छोटे धमाकों के असर से बचाने के लिए भी तैयार किए जाने की बात कही जाती है।

पढ़ें :- दुनिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी के चीनी फाउंडर को उम्रकैद की सजा, 28 लाख करोड़ का कर्ज, कभी फुटबॉल क्लब था नाम

पावर की बात करें तो रिपोर्ट्स में N701 में 6.0 लीटर V12 इंजन होने का दावा किया जाता है। इससे करीब 408 हॉर्सपावर की ताकत मिलने की बात कही जाती है। हालांकि, कार की आधिकारिक कीमत और पूरी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है।

1958 में शुरू हुआ यह ब्रांड लंबे समय तक चीन के बड़े सरकारी अधिकारियों की आधिकारिक कारों के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में N701 सिर्फ एक लग्जरी कार नहीं, बल्कि चीन की सरकारी ताकत और हाई-सिक्योरिटी वाहनों की खास पहचान भी मानी जाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...