1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Diarrhea: डायरिया में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, बढ़ा सकती हैं मुश्किलें

Diarrhea: डायरिया में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, बढ़ा सकती हैं मुश्किलें

कुछ भी अनाप शनाप खाने की वजह से पेट से सबंधित दिक्कतें हो सकती है। इनमें से एक समस्या है डायरिया। डायरिया में पतला पतला मल के साथ उल्टी होने लगती है। शरीर का अधिकतर पानी, मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स बाहर आ जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कुछ भी अनाप शनाप खाने की वजह से पेट से सबंधित दिक्कतें हो सकती है। इनमें से एक समस्या है डायरिया। डायरिया में पतला पतला मल के साथ उल्टी होने लगती है। शरीर का अधिकतर पानी, मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स बाहर आ जाता है।

पढ़ें :- Green Chilly Benefits :  रोजाना 2 हरी मिर्च खाने से शरीर में होते है बदलाव , जानें नियमित सेवन के फायदे

जिसकी वजह से कमजोरी लगने लगती है।काफी लोग दस्त होने पर भी ऐसी चीजें खाने से बाज नहीं आते जो उनके लिए अच्छी नहीं है। ऐसे में डाइटिशियन ने डायरिया में कुछ चीजों को खाने से परहेज करने की सलाह दी है। डायरिया में तली भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऑयली और फ्राइड फूड्स को डाइजेशन के लिए सही अच्छा नहीं होता, इसलिए कभी भी दस्त होने पर तली भुनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

अक्सर हम शादी या पार्टीज के दौरान मसालेदार खाना खाने लगते हैं जिसकी वजह से पेट खराब हो जाता है, लेकिन इसके वाजूद हम स्पाइसी फूड्स का मोह नहीं छोड़ पाते, ये एक बड़ी गलती साबित हो सकती है।

दस्त और उल्टी होने पर हमें मीठी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि जब चीनी हमारी आंत में पहुंचती है तब सेंसेटिव वैक्टरिया पर बुरा असर पड़ता है और डायरिया के मरीज की तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है।

फाइबर वाले भोजन को डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन दस्त होने पर ऐसी चीजें को न खाने की सलाह दी जाती है। डायरिया होने पर होल ग्रेन, ब्रेड, ड्राई फ्रूट्स, चावल और सीड्स से दूरी बना लें।

पढ़ें :- Menstrual Leave Petition : पीरियड्स लीव याचिका पर CJI सूर्यकांत का 'सुप्रीम इनकार', बोले-खत्म हो जाएगा महिलाओं का करियर , नहीं देगा कोई नौकरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...