1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Zambia Mine collapse : जाम्बिया में खदान धंसने से 8 लोगों की मौत,पीड़ितों की तलाश जारी

Zambia Mine collapse : जाम्बिया में खदान धंसने से 8 लोगों की मौत,पीड़ितों की तलाश जारी

जाम्बिया के लुसाका प्रांत के चोंगवे जिले में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक बजरी खदान ढहने से कम से कम आठ खनिकों की मौत हो गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Zambia Mine collapse : जाम्बिया के लुसाका प्रांत के चोंगवे जिले में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक बजरी खदान ढहने से कम से कम आठ खनिकों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता, राय हामूंगा ने कहा कि यह दुर्घटना रविवार सुबह हुई जब श्रमिकों ने बजरी लोड करना समाप्त कर दिया था।

पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए

उन्होंने कहा कि बचाए गए चालक ने पुलिस को सूचित किया कि घटनास्थल पर नौ से ज्यादा लोग थे। प्रवक्ता ने बताया कि बचाव दल आठ शवों को निकालने में सफल रहा है जबकि अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...